2000 रुपये के 103 जाली नोट बरामद

मालदा: बीएसएफ ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए 2000 रुपये के 100 जाली नोट बरामद किये हैं, जिनका मूल्य दो लाख रुपये है. इसके अलावा एनआइए ने एक गांव में अभियान चलाकर 2000 के तीन नोट (मूल्य छह हजार रुपये) बरामद किये हैं. साथ ही जाली नोट के धंधे के एक सरगना को भी […]
ये दोनों घटनाएं मंगलवार रात की हैं. बीएसएफ की 24 नंबर बटालियन के जवानों ने वैष्णवनगर थाना क्षेत्र में भारत-बांग्लादेश सीमा पर स्थित चरिअनंतपुर इलाके से एक पैकेट में बंद दो लाख रुपये के जाली नोट बरामद किये. वहीं एनआइए के अधिकारियों ने वैष्णवनगर थाने के सबदलपुर इलाके के मोहनपुर गांव से छह हजार रुपये के जाली नोट के साथ उमर फारूक उर्फ इलियास फिरोज (21) को गिरफ्तार किया. गिरफ्तार उमर फारूक को बुधवार को एनआइए अधिकारियों ने अदालत में पेश कर चार दिन की ट्रांजिट रिमांड पर पटना ले जाने का आवेदन दिया.
बीएसएफ सूत्रों ने बताया कि चरिअनंतपुर गांव के सीमांत इलाके में सीमा पार से प्लास्टिक पैकेट में बंद दो लाख रुपये के जाली नोट इस पार फेंके गये. यह नोट लेने के लिए एक तस्कर पहुंचा हुआ था, लेकिन जवानों ने उसका पीछा किया तो वह भाग गया. इसके बाद जवानों ने पैकेटबंद नोटों को अपने कब्जे में ले लिया. बीएसएफ जवानों ने बरामद जाली नोटों को दक्षिण बंगाल सीमांत मुख्यालय में आगे की जांच के लिए भेजा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










