पिता नहीं बन पाने के गम में दी जान

Updated:
विज्ञापन

कोलकाता: शादी के कई वर्ष बाद भी पिता नहीं बन पाने के गम में एक एलआइसी कर्मी ने दफ्तर की इमारत से छलांग लगा कर जान दे दी. घटना तारातल्ला इलाके के जीवन तारा बिल्डिंग में गुरुवार दोपहर 12.40 के करीब घटी. जान देने वाले कर्मचारी का नाम तरुण कुमार मित्र (53) है. वह उत्तर […]

विज्ञापन

कोलकाता: शादी के कई वर्ष बाद भी पिता नहीं बन पाने के गम में एक एलआइसी कर्मी ने दफ्तर की इमारत से छलांग लगा कर जान दे दी. घटना तारातल्ला इलाके के जीवन तारा बिल्डिंग में गुरुवार दोपहर 12.40 के करीब घटी. जान देने वाले कर्मचारी का नाम तरुण कुमार मित्र (53) है.

वह उत्तर 24 परगना के बिराटी में रहता था. उसके साथ काम करने वाले सहकर्मियों ने पुलिस को बताया कि रोजाना की तरह तरुण गुरुवार को भी दफ्तर में आया था. सभी से बात करने के बाद वह काम करने लगा. सभी अपने काम में व्यस्त थे, अचानक 12.40 के करीब एक जोरदार आवाज आयी. इमारत के बाहर झांकने पर नीचे तरुण का शव पड़ा देखा.

मामले पर पुलिस कर्मियों ने बताया कि पांच मंजिली इमारत के छत से तरुण ने छलांग लगा दी. शव के आसपास से पुलिस को कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है. इसकी जानकारी उसकी पत्नी को देने व उनसे पूछताछ करने पर पुलिस को पता चला कि विवाह के बाद तरुण का एक भी संतान नहीं थी. इसके कारण उसके घर में अक्सर विवाद होता रहता था. उम्र ज्यादा हो जाने के कारण गत कुछ दिनों से वह तनाव ग्रस्त थे. इसी कारण उसने यह कदम उठाया होगा. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola