सपने देख रहे हैं अन्ना-ममता : भाजपा
कोलकाता: भाजपा ने कहा है कि तृणमूल कांग्रेस सुप्रीमो व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और समाजसेवी अन्ना हजारे मुंगेरीलाल के हसीन सपने देख रहे हैं. तृणमूल के लिए लोकसभा चुनाव में देश भर में अभियान चलाने के अन्ना हजारे के बयान पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए भाजपा अल्पसंख्यक मोरचा के राष्ट्रीय सचिव अरशद आलम ने कहा […]
कोलकाता: भाजपा ने कहा है कि तृणमूल कांग्रेस सुप्रीमो व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और समाजसेवी अन्ना हजारे मुंगेरीलाल के हसीन सपने देख रहे हैं. तृणमूल के लिए लोकसभा चुनाव में देश भर में अभियान चलाने के अन्ना हजारे के बयान पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए भाजपा अल्पसंख्यक मोरचा के राष्ट्रीय सचिव अरशद आलम ने कहा कि पहले चेले का व्रत टूटा था, अब गुरु ने भी अपना व्रत तोड़ दिया है.
दुनिया के सामने उनका असली चेहरा सामने आ गया है. जिस ममता बनर्जी व उनके दल तृणमूल कांग्रेस को अन्ना हजारे ने ईमानदारी का सर्टिफिकेट प्रदान किया है, वह सभी चिटफंड घोटाले में गर्दन तक डूबे हुए हैं. सारधा चिटफंड घोटाले में कुणाल घोष को तो केवल बलि का बकरा बनाया गया है. इस घोटाले के असली हीरो तो आज भी शान से घूम रहे हैं. जिस दिन से राज्य में तृणमूल की सरकार बनी है. महिलाओं की सुरक्षा खत्म हो गयी है.
ऐसा लगता है कि जैसे राज्य में दुष्कर्म ने एक उद्योग का रूप धारण कर लिया है. उसी तृणमूल कांग्रेस का अन्ना हजारे साथ दे रहे हैं. श्री आलम ने कहा कि समाज को सुधारने का दावा करते-करते अरविंद केजरीवाल दिल्ली की मुख्यमंत्री की कुर्सी पर बैठ गये, अब लगता है कि उनके गुरु के मन में राष्ट्रपति बनने का सपना आ रहा है. यह लोग देश में सुधार करने के लिए सामने आये थे या फिर राजनीति का सहारा ले कर अपने मन की इच्छाओं को पूरा करना इनका मकसद है. भाजपा नेता ने कहा कि जनता सब देख व समझ रही है. लोकसभा चुनाव में सभी की हैसियत सामने आ जायेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










