पश्चिम बंगाल: कार व ट्रक की टक्कर में 18 की मौत

Updated:
विज्ञापन

माल्दा(पश्चिम बंगाल): पश्चिम बंगाल के माल्दा जिले में राष्ट्रीय राजमार्ग 34 पर अलग अलग दुर्घटनाओं में 18 लोगों की मौत हो गई जबकि दो अन्य जख्मी हो गए. दुर्घटनाओं के बाद राजमार्ग पर यातायात बंद कर दिया गया है. पुलिस ने बताया कि शहर के समीप कलुआदिघी में आज राष्ट्रीय राजमार्ग 34 पर तेज गति […]

विज्ञापन

माल्दा(पश्चिम बंगाल): पश्चिम बंगाल के माल्दा जिले में राष्ट्रीय राजमार्ग 34 पर अलग अलग दुर्घटनाओं में 18 लोगों की मौत हो गई जबकि दो अन्य जख्मी हो गए. दुर्घटनाओं के बाद राजमार्ग पर यातायात बंद कर दिया गया है. पुलिस ने बताया कि शहर के समीप कलुआदिघी में आज राष्ट्रीय राजमार्ग 34 पर तेज गति से आ रहे एक ट्रक की एक कार से आमने-सामने की टक्कर हो गई जिससे 16 लोगों की मौत हो गई और तीन अन्य घायल हो गए.

पुलिस ने बताया कि सुबह साढ़े सात बजे हुई। इस दुर्घटना में मारे गए लोगों में एक बच्चा और 15 पुरुष शामिल हैं. अधिकारियों ने बताया कि 13 लोगों की घटनास्थल ही मौत हो गई जबकि तीन लोगों ने माल्दा मेडिकल कालेज अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया.

कार में बैठे लोग माल्दा शहर के समीप साहापुर में एक विवाह समारोह में शामिल होने के बाद समीपवर्ती उत्तरी दिनाजपुर जिले के रायगंज स्थित अपने घरों को लौट रहे थे. दो अन्य की तब मौत हो गई जब जिले के गजोल थानांतर्गत आलमपुर के पास राष्ट्रीय राजमार्ग पर उनकी सब्जियों से लदी गाड़ी सड़क पर यके एक ट्रक से टकरा गई.

सूत्रों ने बताया कि हादसे के बाद राजमार्ग को बंद कर दिया गया। पुलिस और दमकल अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं. जिला मजिस्ट्रेट शरत कुमार द्विवेदी ने बताया कि राज्य सरकार ने मृत 16 लोगों में से प्रत्येक के परिवार को दो दो लाख रुपये का मुआवजा देने की घोषणा की है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola