अन्ना का मार्गदर्शन चाहती है तृणमूल

Updated:
विज्ञापन

कोलकाता: राजनीतिक दलों के लिए 17 सूत्री एजेंडे पर अपनी सहमति व्यक्त करते हुए तृणमूल कांग्रेस ने अन्ना हजारे के मार्गदर्शन की अपील की है. तृणमूल के राष्ट्रीय महासचिव मुकुल राय ने अन्ना हजारे को लिखे पत्र में कहा है कि वह उनके 17 सूत्री आर्थिक एजेंडे को स्वीकार करते हुए उनके मार्गदर्शन की अपेक्षा […]

विज्ञापन

कोलकाता: राजनीतिक दलों के लिए 17 सूत्री एजेंडे पर अपनी सहमति व्यक्त करते हुए तृणमूल कांग्रेस ने अन्ना हजारे के मार्गदर्शन की अपील की है. तृणमूल के राष्ट्रीय महासचिव मुकुल राय ने अन्ना हजारे को लिखे पत्र में कहा है कि वह उनके 17 सूत्री आर्थिक एजेंडे को स्वीकार करते हुए उनके मार्गदर्शन की अपेक्षा रखते हैं.

उल्लेखनीय है कि श्री हजारे ने भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई में राजनीतिक दलों से समर्थन मांगा है. ज्ञात हो कि प्रख्यात सामाजिक कार्यकर्ता अन्ना हजारे ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की उनकी सादगी को लेकर सराहना की थी. उन्होंने कहा कि ममता बनर्जी मुख्यमंत्री बनने के बाद भी हवाई चप्पल पहनती हैं, लेकिन कुछ लोगों ने जो पहले कहा था, उसे बिसार कर बंगला ले लिया.

उनका इशारा केजरीवाल की तरफ था. जब उनसे पूछा गया कि क्या ममता बनर्जी प्रधानमंत्री पद की अच्छी उम्मीवार हैं, तो उन्होंने इस सवाल के जवाब को टाल दिया और कहा : मैंने ऐसा नहीं कहा. मैंने सभी दलों को एक पत्र लिखा है कि यदि वे 17 सूत्री एजेंडा स्वीकार करने को तैयार हैं, तो वे उन्हें इस बात से अवगत करायें.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola