ब्रिगेड को गंगाजल से धोयेगी तृणमूल!

Updated:
विज्ञापन

कोलकाता : महज 11 दिनों में तीन राजनीतिक दलों की सभा का बोझ झेल चुके ब्रिगेड परेड ग्राउंड को अब कथित तौर पर ‘पवित्र’ किया जायेगा. तृणमूल कांग्रेस से जुड़े ऑल इंडिया माइनोरिटी फोरम ने 12 फरवरी को ब्रिगेड को गंगाजल से धोने का एलान किया है. भाजपा के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार नरेंद्र मोदी […]

विज्ञापन

कोलकाता : महज 11 दिनों में तीन राजनीतिक दलों की सभा का बोझ झेल चुके ब्रिगेड परेड ग्राउंड को अब कथित तौर पर ‘पवित्र’ किया जायेगा. तृणमूल कांग्रेस से जुड़े ऑल इंडिया माइनोरिटी फोरम ने 12 फरवरी को ब्रिगेड को गंगाजल से धोने का एलान किया है.

भाजपा के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार नरेंद्र मोदी की 5 फरवरी की सभा से पहले ऑल इंडिया माइनोरिटी फोरम ने कहा था कि जिस ब्रिगेड में 30 जनवरी को ममता बनर्जी जैसी धर्मनिरपेक्ष व ईमानदार शख्सियत ने सभा को संबोधित किया था, उसी जगह पर मोदी द्वारा सभा करने के कारण ब्रिगेड की धरती अपवित्र हो जायेगी.

इसे पवित्र बनाने के लिए मैदान को गंगा जल से धोया जायेगा. बाद में फोरम की ओर से यह बयान आया कि नौ फरवरी को वाममोरचा की सभा के बाद यह काम किया जायेगा. सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार ब्रिगेड को शुद्ध करने की तारीख निश्चित हो चुकी है.

12 फरवरी को ब्रिगेड को ‘पवित्र’ करने के लिए यहां गंगाजल छिड़का जायेगा. ऑल इंडिया माइनोरिटी फोरम से मिली जानकारी के अनुसार गंगा जल छिड़कने के अलावा यहां एक सर्वधर्म प्रार्थना सभा का भी आयोजन होगा. जहां गीता के पाठ के साथ ही पवित्र कुरान शरीफ की तिलावत भी की जायेगी. फोरम के अध्यक्ष इदरीस अली का कहना है कि समाज को बांटने की राजनीति करने वाले नरेंद्र मोदी की बंगाल में कोई जगह नहीं है.

इसके साथ ही 34 वर्ष के अपने शासन में बंगाल को विनाश के कगार तक पहुंचा कर वाममोरचा ने भी बहुत बुरा किया है. इन दोनों द्वारा यहां सभा करने से यह जगह A‘अपवित्र’ हो गयी है. जिसे शुद्ध करना जरूरी है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola