फ्लैट से मिले मां-बेटी के शव
कोलकाता: बांसद्रोणी थाना क्षेत्र के बोरल मेन रोड में मां व बेटी की अस्वाभाविक मौत हो गयी. बोरल मेन रोड पर बी ब्लॉक में रहनेवाली मीता चक्रवर्ती (50) व उसकी बेटी महेली चक्रवर्ती (22) का शव उनके फ्लैट से बरामद किया गया. जानकारी के अनुसार, दोनों मां व बेटी पिछले कुछ दिनों से बाहरी लोगों […]
कोलकाता: बांसद्रोणी थाना क्षेत्र के बोरल मेन रोड में मां व बेटी की अस्वाभाविक मौत हो गयी. बोरल मेन रोड पर बी ब्लॉक में रहनेवाली मीता चक्रवर्ती (50) व उसकी बेटी महेली चक्रवर्ती (22) का शव उनके फ्लैट से बरामद किया गया.
जानकारी के अनुसार, दोनों मां व बेटी पिछले कुछ दिनों से बाहरी लोगों से मिलना-जुलना भी कम कर दिया था. शनिवार की सुबह उनके फ्लैट से दरुगध आ रही थी और दरवाजा भी अंदर से बंद था. स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना बांसद्रोणी थाना पुलिस को दी.
पुलिस ने मौके पर पहुंची और फ्लैट का दरवाजा तोड़ कर अंदर प्रवेश कर देखा कि दोनों अपने कमरे में मृत पड़े हैं. पुलिस ने उनके शव के पास से एक कागज बरामद किया है, जिसमें लिखा गया है कि उनकी मौत के लिए कोई जिम्मेदार नहीं है. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच कर रही है. पुलिस ने बताया कि इन दोनों की मौत दो दिन पहले ही हो गयी थी. उनके शरीर पर किसी प्रकार के हमले का निशान नहीं पाया गया है. इसलिए पोस्टमार्टम रिपोर्ट से ही इनके मौत का रहस्य खुल पायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










