वरिष्ठ नागरिकों के लिए स्वास्थ्य शिविर जल्द दवाइयां भी मिलेंगी मुफ्त
कोलकाता: राज्य के ग्रामीण क्षेत्रों में रहनेवाले वरिष्ठ नागरिकों की लगातार स्वास्थ्य जांच के लिए अब ग्राम पंचायत स्तर पर शिविर लगाये जायेंगे. प्रत्येक महीने लगनेवाले इस शिविर में वरिष्ठ नागरिकों के नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच के साथ ही उन्हें मुफ्त में दवाइयां भी दी जायेंगी. पश्चिम मेदिनीपुर जिले के केशपुर के मोहोबनी में स्वास्थ्य विभाग […]
कोलकाता: राज्य के ग्रामीण क्षेत्रों में रहनेवाले वरिष्ठ नागरिकों की लगातार स्वास्थ्य जांच के लिए अब ग्राम पंचायत स्तर पर शिविर लगाये जायेंगे. प्रत्येक महीने लगनेवाले इस शिविर में वरिष्ठ नागरिकों के नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच के साथ ही उन्हें मुफ्त में दवाइयां भी दी जायेंगी.
पश्चिम मेदिनीपुर जिले के केशपुर के मोहोबनी में स्वास्थ्य विभाग की ओर से पहला शिविर आयोजित होगा. यह जानकारी स्वास्थ्य विभाग के वरिष्ठ अधिकारी ने दी. उन्होंने बताया कि राज्य के सभी ब्लॉकों में इस प्रकार के शिविर का आयोजन किया जायेगा. यह शिविर स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र, प्राथमिक चिकित्सा केंद्र व ग्रामीण अस्पतालों में आयोजित किये जायेंगे. उन्होंने बताया कि पश्चिम मेदिनीपुर जिले को इस योजना के लिए चुना गया है, क्योंकि यहां करीब 4.8 लाख लोग वरिष्ठ नागरिक हैं.
जिले के करीब आठ फीसदी लोगों की उम्र 60 वर्ष से अधिक है. इस संबंध में स्वास्थ्य विभाग की ओर से मेदिनीपुर जिले को नोटिस जारी कर दिया गया है और इसकी तैयारियां शुरू करने को कहा गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










