आईओसी ने एचपीएल में बोली लगाने को जमा धरोहर राशि वापस मांगी

Updated:
विज्ञापन

कोलकाता : इंडियन आयल कारपोरेशन ने हल्दिया पेट्रोकेमिकल्स लिमिटेड (एचपीएल) के लिए बोली लगाने के संबंध में जमा धरोहर राशि वापस मांगी है. आईओसी एचपीएल में हिस्सेदारी के लिए बोली लगाने वाली अकेली कंपनी है.आईओसी के एक अधिकारी ने बताया, ‘‘ हमने एक पत्र लिखकर करीब 20 करोड़रुपये की धरोहर राशि रिफंड करने को कहा […]

विज्ञापन

कोलकाता : इंडियन आयल कारपोरेशन ने हल्दिया पेट्रोकेमिकल्स लिमिटेड (एचपीएल) के लिए बोली लगाने के संबंध में जमा धरोहर राशि वापस मांगी है. आईओसी एचपीएल में हिस्सेदारी के लिए बोली लगाने वाली अकेली कंपनी है.आईओसी के एक अधिकारी ने बताया, ‘‘ हमने एक पत्र लिखकर करीब 20 करोड़रुपये की धरोहर राशि रिफंड करने को कहा है. यह राशि बोली लगाने के लिए जमा की गई थी.’’आईओसी की बोली को पश्चिम बंगाल सरकार ने अक्तूबर, 2013 में स्वीकार ली थी.

उसने कहा, ‘‘ कंपनी के निदेशक मंडल ने एक सशर्त मंजूरी दी है कि कंपनी प्रबंधन पर नियंत्रण मिलने की दशा में ही एचपीएल में हिस्सेदारी बिक्री में भागीदारी कर सकती है.’’आईओसी का मानना है कि हाल ही में राज्य सरकार और अन्य प्रवर्तक दि चटर्जी ग्रुप (टीसीजी) के बीच कानूनी कलह से एचपीएल में 15.5 करोड़ शेयरों पर अंतिम आदेश में विलंब होगा.

एचपीएल का प्रबंधन नियंत्रण उस प्रवर्तक के पास जाएगा जिसकी पहुंच 15.5 करोड़ शेयरों तक होगी. टीसीजी को अंतरराष्ट्रीय पंचाट न्यायालय में उन 15.5 करोड़ शेयरों पर दावा करने का अधिकार हासिल है. पश्चिम बंगाल औद्योगिक विकास निगम के अधिकारियों ने इस घटनाक्रम से इनकार नहीं किया, लेकिन उन्होंने इस पर टिप्पणी नहीं की.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola