राज्य के श्रम मंत्री पूर्णेदु बसु ने किया एलान श्रमिकों के लिए बनेगा जिम
कोलकाता: कल-कारखानों में काम करनेवाले श्रमिकों की दक्षता और शारीरिक अवस्था को बेहतर रखने के लिए राज्य सरकार ने विभिन्न स्थानों पर जिम खोलने की योजना बनायी है. राज्य सरकार ने यहां श्रमिकों द्वारा की जानेवाली हड़ताल को लगभग खत्म कर दिया है. अब राज्य सरकार श्रमिकों के स्वास्थ्य पर भी विशेष ध्यान देना चाहती […]
कोलकाता: कल-कारखानों में काम करनेवाले श्रमिकों की दक्षता और शारीरिक अवस्था को बेहतर रखने के लिए राज्य सरकार ने विभिन्न स्थानों पर जिम खोलने की योजना बनायी है. राज्य सरकार ने यहां श्रमिकों द्वारा की जानेवाली हड़ताल को लगभग खत्म कर दिया है. अब राज्य सरकार श्रमिकों के स्वास्थ्य पर भी विशेष ध्यान देना चाहती है.
यह जानकारी राज्य के श्रम मंत्री पूर्णेदु बसु ने दी है. उन्होंने बताया कि राज्य के औद्योगिक बहुल क्षेत्रों में ये जिम बनाये जायेंगे. राज्य का खेल व श्रम विभाग मिल कर इस योजना पर कार्य करेगा.
राज्य के लेबर वेलफेयर बोर्ड के विभिन्न क्षेत्रों में लगभग 30 केंद्र हैं. इन केंद्रों में ही जिम बनाये जायेंगे. राज्य सरकार ने प्राथमिक रूप से उत्तर 24 परगना जिले के बैरकपुर व हावड़ा के बेलूड़ में जिम खोलने की योजना बनायी है. उसके बाद हावड़ा के अन्य क्षेत्र, हुगली, उत्तर 24 परगना, दाजिर्लिंग व जलपाईगुड़ी में जिम बनाये जायेंगे. इस संबंध में श्रम मंत्री ने खेल विभाग के मंत्री व अधिकारियों से बातचीत भी की है. उन्होंने कहा कि वाम मोरचा सरकार के कार्यकाल के दौरान तत्कालीन सरकार ने यहां कई कंप्यूटर सेंटर खोले थे, लेकिन अब इनका कोई इस्तेमाल नहीं होता है.
उन्होंने कहा कि श्रमिक परिवार के कई युवा बच्चे विभिन्न प्रकार के खेल में काफी आगे हैं, इसलिए राज्य सरकार उन्हें भी प्रोत्साहित करने के लिए योजना बना रही है. इन जिम सेंटर में वेलफेयर बोर्ड की ओर से फुटबॉल, वॉलीबॉल व कैरम बोर्ड भी दिये जायेंगे. श्रमिकों को तनाव मुक्त जीवन प्रदान करने के लिए राज्य सरकार ने यह योजना बनायी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










