गठबंधन को लेकर नीतीश ने कहा राज को राज रहने दो

Updated:
विज्ञापन

पटनाःअगले लोकसभा चुनाव में गठबंधन को लेकर जारी अनिश्चितता पर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने हिंदी सिनेमा के एक गाने के बोल ‘राज को राज रहने दो’ को दोहराते हुए आज कहा कि अगर सस्पेंस नहीं रहेगा तो आप कयास क्या लगायेंगे. अगले लोकसभा चुनाव में राजद और कांग्रेस तथा जदयू एवं लोजपा के […]

विज्ञापन

पटनाःअगले लोकसभा चुनाव में गठबंधन को लेकर जारी अनिश्चितता पर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने हिंदी सिनेमा के एक गाने के बोल ‘राज को राज रहने दो’ को दोहराते हुए आज कहा कि अगर सस्पेंस नहीं रहेगा तो आप कयास क्या लगायेंगे.

अगले लोकसभा चुनाव में राजद और कांग्रेस तथा जदयू एवं लोजपा के गठबंधन के बारे में पूछे जाने पर नीतीश ने हिंदी सिनेमा के एक गाने के बोल ‘राज को राज रहने दो’ को दोहराते हुए आज कहा कि अगर सस्पेंस नहीं रहेगा तो आप कयास क्या लगायेंगे.नीतीश ने अगले लोकसभा चुनाव में कांग्रेस, लोजपा और वामदलों के साथ गठबंधन को लेकर अपनी पार्टी के निर्णय के बारे में खुलासा करने से पूर्व में भी कई बार इंकार कर चुके हैं.

पिछली बार राजद और लोजपा ने लोकसभा चुनाव साथ मिलकर लडा था जबकि कांग्रेस अकेले चुनाव मैदान में थी.पिछले लोकसभा चुनाव में राजद ने आपसी तालमेल के तहत बिहार की 40 लोकसभा सीटों में से 12 लोजपा के लिए छोडी थी पर इस बार राजद उसे उतनी सीटें देने को तैयार नहीं है जिसके कारण लोजपा और राजद के बीच सीट बंटवारे को लेकर खींचतान के कारण उनके साथ मिलकर अगला लोकसभा चुनाव लडने पर प्रश्न चिंह लग गया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola