आदर्शो को जीवन में अपनाने पर बल

Updated:
विज्ञापन

कोलकाता : स्वामी विवेकानंद की 151वीं जयंती महानगर व आसपास के इलाकों में धूमधाम से मनायी गयी. इस अवसपर पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किये गये. युवाओं से स्वामी विवेकानंद के आदर्शो को अपनाने की अपील की गयी. उत्तर कोलकाता के शिमला स्ट्रीट में स्वामी विवेकानंद के जन्म स्थान और बेलूड़ मठ में रामकृष्ण मिशन मुख्यालय […]

विज्ञापन

कोलकाता : स्वामी विवेकानंद की 151वीं जयंती महानगर व आसपास के इलाकों में धूमधाम से मनायी गयी. इस अवसपर पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किये गये. युवाओं से स्वामी विवेकानंद के आदर्शो को अपनाने की अपील की गयी.

उत्तर कोलकाता के शिमला स्ट्रीट में स्वामी विवेकानंद के जन्म स्थान और बेलूड़ मठ में रामकृष्ण मिशन मुख्यालय में मुख्य कार्यक्रम आयोजित किये गये. सोमवार को मठ की ओर से नौका रैली निकाली जायेगी. रैली में शामिल मठ के महाराज, कोलकाता व आसपास इलाकों में स्थित 30 आश्रमों में पहुंचे और वहां के महाराज से मिलेंगे.

रविवार को बेलूड़ मठ में दिन भर श्रद्धालुओं की भीड़ लगी रही. सुबह से ही स्वामी विवेकानंद के पैतृक निवास पर लोगों की भीड़ जुटने लगी. राज्य के कई हिस्सों में ठंड और कोहरे के बावजूद सुबह स्कूली बच्चों व लोगों ने रंगारंग झांकियां निकालीं. 12 जनवरी 1863 को जन्मे स्वामी विवेकानंद संत रामकृष्ण के मुख्य अनुयायी थे. उन्होंने रामकृष्ण मठ और रामकृष्ण मिशन की स्थापना की थी. 12 जनवरी को राष्ट्रीय युवा दिवस के रूप में मनाया जाता है.

एनएचआससीसी की संकल्प यात्रा

नेशनल ह्यूमन राइट्स कंज्यूमर कमीशन की ओर से विवेकानंद जयंती पर संकल्प यात्रा निकाली गयी. विवेकानंद आवास से इस यात्रा को सांसद सुदीप बंद्योपाध्याय ने हरी झंडी दिखा कर रवाना किया. मौके पर पूर्व विधायक संजय बख्शी, मंत्री शशि पांजा, समाजसेवी मन्ना दा, कमीशन के संयोजक व उपाध्यक्ष सचिन त्रिपाठी, सचिव जयंत गुप्ता, चेयरमैन अमित बनर्जी, उप चेयरमैन अमित झा, उत्तर कोलकाता के अध्यक्ष अवधेश सिंह, कोर कमेटी के सदस्य वरुण मल्लिक, आलोकेश गांगुली सहित अन्य लोग उपस्थित थे.

आयोजन की सफलता में विनायक त्रिपाठी, निशु वर्मा, मिमी मुखर्जी, राजेश माली, गोपी मूंधड़ा, प्रवीर कुमार, मोती सोनकर, सोनू इंदोरिया, अशोक सोनकर, अनिल राय, मोऊ चटर्जी, पिंकी सहित अन्य लोग उपस्थित थे. इस यात्रा में लगभग 100 बाइक व 50 कारें भी शामिल थीं.

बड़ाबाजार में मशाल जुलूस

विवेकानंद जयंती पर बड़ाबाजार से एक मशाल जुलूस निकाला गया. 45 नंबर वार्ड तृणमूल यूथ कांग्रेस के बैनर तले स्ट्रांड रोड से मशाल जुलूस को पूर्व विधायक संजय बख्शी ने रवाना किया.

जुलूस वार्ड नंबर 45 के विभिन्न क्षेत्रों से होकर ब्रेबर्न रोड के नारायणी बिल्डिंग के निकट पहुंचा. जुलूस का नेतृत्व तृणमूल नेता राजीव राय एवं हरेश मिश्र ने किया. मौके पर दिनेश मिश्र, मनोज सिंह,श्याम नारायण सिंह, अमर पांडेय सहित अन्य तृणमूल नेता उपस्थित थे.

जुलूस को सफल बनाने में रवि मंडल, पप्पू दूबे, विनोद ओझा, मनीष शर्मा, रतीन वर्मन, संजय विश्वास, गंगाधर शर्मा, शिव शंकर दूबे, अनिल मिश्र, वेद प्रकाश पांडेय, संजय सिंह, मनीष सिंह, अमित मिश्र, अजय चौधरी, राजा मिश्र, अरविंद साव, आदित्य नारायण दूबे सहित अन्य लोग उपस्थित थे. नारायणी बिल्डिंग से यह जुलूस विवेकानंद के आवास पहुंचा.

वार्ड 22 में में कंबल वितरण

कोलकाता. स्वामी विवेकानंद की जयंती पर वार्ड 22 तृणमूल महिला कांग्रेस की ओर से जरुरतमंदों व असहायों के लिए कंबल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया. मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित सासंद सुदीप बंद्योपाध्याय, मंत्री साधन पांडेय,विधायक स्मिता बक्सी, पूर्व विधायक संजय बक्सी, पार्षद जीवन साहा, सीटीसी के पूर्व चेयरमैन शांतिलाल जैन ने जरुरतमंदों को अपने हाथों से कंबल प्रदान किये.

वहीं कार्यक्रम में कृष्ण प्रताप सिंह, विष्णु शर्मा, श्याम नारायण सिंह, वरुण मल्लिक, सुभाष शर्मा, देवेंद्र सिंह, दीपक बंका, पवन शर्मा, विश्वनाथ साव, राजेश जैन, बागेश मिश्र, देवाशीष मुखर्जी, जगदीश पांडेय, देवकुमार श्रीमानी, सोमेन दे, गुलाब यादव, अनिल गुप्ता, कन्हैलाल यादव, मनीष सोनकर उपस्थित थे.

इस मौके पर वार्ड 22 तृणमूल महिला कांग्रेस की अध्यक्ष सुनीता सिंह ने कहा कि मैं प्रारंभिक दौर से ही स्वामी विवेकानंद से प्रेरित रही हूं और उनके आदर्शो पर चलने की कोशिश करती हूं. इसी क्रम में स्वामी विवेकानंद की जयंती पर रविवार को करीब नौ सौ जरुरतमंदों में कंबल वितरण किया.

तृणमूल युवा का जुलूस

उत्तर कोलकाता तृणमूल युवा की ओर से एक जुलूस निकाला गया. तृणमूल युवा अध्यक्ष अभिषेक बनर्जी के नेतृत्व में यह जुलूस स्वामी विवेकानंद के शिमला स्ट्रीट स्थित पैतृक निवास से गांधी मूर्ति तक गया. सिमला स्ट्रीट में स्वामी जी के निवास स्थान में अभिषेक बनर्जी ने स्वामी विवेकानंद मूर्ति पर माल्यार्पण किया और निवास स्थान के महाराज से आशीर्वाद लिया.

जुलूस में तृणमूल कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष सुब्रत बक्शी, सांसद सुदीप बंद्योपाध्याय, विधायक स्मिता बक्शी, संजय बक्शी, वैश्वानर चटर्जी, मुख्य सचेतक शोभन देव चटर्जी व अन्य नेता व पार्टी के आसपास के जिलों से पहुंचे कार्यकर्ता शामिल थे. जुलूस में विभिन्न टैबलो का भी इस्तेमाल किया गया था.

गांधी मूर्ति के निकट जुलूस एक सभा में परिवर्तित हो गया. तृणमूल महासचिव मुकूल राय, शोभन देव चटर्जी व अभिषेक बनर्जी ने मौके पर अपना वक्तव्य रखा. श्री राय ने विवेकानंद के आदर्शो को याद दिलाते हुए कहा कि समाज को उन्नत बनाने के लिए युवाओं को पहल करनी होगी. लक्ष्य तक पहुंचने के लिए आगे बढ़ते रहना होगा. लक्ष्य मुख्मयंत्री ममता बनर्जी को प्रधानमंत्री की कुर्सी पर बैठाना है. कार्यक्रम का संचालन उत्तर कोलकाता तृणमूल युवा के अध्यक्ष जय बक्शी ने किया. करण शर्मा कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सक्रिय रहे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola