भाजपा ने कहा, कांग्रेस की बी टीम है ''आप''

Updated:
विज्ञापन

मोदी को नाकाम बनाने के लिए रचा हथकंडा कोलकाता : भाजपा ने कांग्रेस पर पिछले दरवाजे से देश की सत्ता हथियाने की साजिश रचने का आरोप लगाया है. भाजपा का कहना है कि देश की आजादी के 67 साल के अंदर अधिकतर समय कांग्रेस का ही भारत पर राज रहा है. कांग्रेस किसी भी हाल […]

विज्ञापन

मोदी को नाकाम बनाने के लिए रचा हथकंडा

कोलकाता : भाजपा ने कांग्रेस पर पिछले दरवाजे से देश की सत्ता हथियाने की साजिश रचने का आरोप लगाया है. भाजपा का कहना है कि देश की आजादी के 67 साल के अंदर अधिकतर समय कांग्रेस का ही भारत पर राज रहा है. कांग्रेस किसी भी हाल में सत्ता से दूर नहीं रह सकती है, इसलिए नरेंद्र मोदी के रूप में उठी आंधी को रोकने के लिए वह कुछ भी क रने के लिए तैयार है.

भाजपा अल्पसंख्यक मोरचा के राष्ट्रीय सचिव अरशद आलम ने कहा कि कांग्रेस ने देश को भ्रष्टाचार व महंगाई के दलदल में डूबा दिया है. गांधी परिवार समेत पूरी कांग्रेस भ्रष्टाचार में डूबी हुई है. उनकी काली कमाई से स्विस बैंकों की तिजोरी भरी पड़ी है. इस सफाई को दूर करने के लिए नरेंद्र मोदी के रूप में एक तूफान कांग्रेस के सामने आ खड़ा हुआ है, जिसे रोकना कांग्रेस के बस की बात नहीं है. कांग्रेस को यकीन है कि 2014 के चुनाव में वह ‘नमो की आंधी’ को रोक नहीं पायेगी.

इसलिए कांग्रेस ने आम आदमी पार्टी (आप) के रूप में एक नया पासा फेंका है. श्री आलम ने दावा किया कि आप हकीकत में कांग्रेस की बी टीम है. जिस कांग्रेस के भ्रष्टाचार के खिलाफ अरविंद केजरीवाल ने चुनाव लड़ा. सत्ता के लालच में उसी से हाथ मिला लिया और जनता द्वारा ठुकराये जाने के बाद भी कांग्रेस पिछले दरवाजे से दिल्ली की सत्ता में लौट आयी.

देश की जनता कांग्रेस के भ्रष्टाचार से इतनी ऊब गयी थी कि उसे आप के रूप में एक मसीहा नजर आने लगा था, पर उन्हें क्या पता कि आप और कांग्रेस दोनों मिले हुए हैं. श्री आलम ने कहा कि लोकसभा चुनाव में भी यही खेल खेलने की तैयारी चल रही है. कांग्रेस का मकसद साफ है.

उसे चुनाव में हार का पूरा यकीन है. पर सत्ता के लालच में वह आप और उसके जैसे दूसरे दलों का हाथ पकड़ कर पिछले दरवाजे से सत्ता में बने रहने की साजिश रच रही है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola