दहशत फैलाने की कोशिश

Updated:
विज्ञापन

– जलपाईगुड़ी में नकली बम और लावारिस बैग बरामद – बम नकली निकलने पर लोगों ने ली राहत की सांस – फालाकाटा के जटेश्वर 31 डी राष्ट्रीय राजमार्ग पर मिला नकली बम – शालबाड़ी के पास लावारिस बैग से दहशत का माहौल जलपाईगुड़ी : जिले में रविवार को नकली बम और लावारिस बैग के जरिये […]

विज्ञापन

– जलपाईगुड़ी में नकली बम और लावारिस बैग बरामद

– बम नकली निकलने पर लोगों ने ली राहत की सांस

– फालाकाटा के जटेश्वर 31 डी राष्ट्रीय राजमार्ग पर मिला नकली बम

– शालबाड़ी के पास लावारिस बैग से दहशत का माहौल

जलपाईगुड़ी : जिले में रविवार को नकली बम और लावारिस बैग के जरिये आतंक फैलाने की कोशिश की गयी. सुबह फालाकाटा के जटेश्वर 31 डी राष्ट्रीय राजमार्ग के पास एक पार्क के सामने नकली बम बरामद किया गया. बम की सूचना से दहशत फैल गयी थी.

दूसरी ओर, धूपगुड़ी-फालाकाटा सड़क पर शालबाड़ी के निकट डुडुआ रेलवे पुल के नीचे एक लावारिस बैग मिला. बम रखे होने की आशंका से यहां भी लोग खौफजदा हो गये थे. दहशत फैलाने के लिए नकली बम रखने के मामले में किसका हाथ हो सकता है, इस बारे में पुलिस फिलहाल कुछ नहीं कह रही है.

गौरतलब है कि 26 दिसंबर को जिले के बजरापाड़ा पुल के पास बम धमाके में 6 लोग मारे गये थे. इस घटना के सिलसिले में कामतापुर लिबरेशन ऑर्गेनाइजेशन (केएलओ) के कुछ लोगों को गिरफ्तार किया गया है.

जानकारी के अनुसार, जटेश्वर 31 डी राष्ट्रीय राजमार्ग के पास पार्क के सामने सुबह लोगों ने बमनुमा वस्तु देखी. फालाकाटा सीमा सुरक्षा बल व पुलिस ने प्राथमिक जांच के बाद कहा कि बम में टाइमर सेट किया गया था. दोपहर एक बजकर 15 मिनट का टाइम निर्धारित किया गया था. दोपहर एक बजे के पहले ही सिलीगुड़ी से सीआइडी की टीम बम निरोधी दस्ते को लेकर जटेश्वर पहुंच गयी.

‘बम’ निष्क्रिय कर दिया गया. हालांकि बम नकली था. जिला पुलिस अधीक्षक ने फालाकाटा थाने में संवाददाताओं से बातचीत में कहा कि पेड़ों की शाखा सुंदर तरीके से डाइनामाइट के आकार में प्लास्टिक के आवरण से बंधी हुई थी. उसमें एक घड़ी काले रंग के ब्लैकटेप से चिपका कर विभिन्न रंगों के तारों से बम जैसा बनाकर फेंक दिया गया था.

पुलिस अधीक्षक ने कहा कि किसने नकली बम फेंकर आतंक फैलाने की कोशिश की, पुलिस इसकी जांच में जुट गयी है. फालाकाटा थाने में इस मामले में शिकायत दर्ज करायी गयी है. पुलिस स्थिति पर नजर रख रही है. फालाकाटा के तृणमूल विधायक अनिल अधिकारी ने कहा कि जिसकी भी हरकत हो, गलत है.

इस तरह से लोगों को डराया नहीं जा सकता. दूसरी ओर धूपगुड़ी के डुडुआ रेलवे पुल के नीचे एक लावारिस सीमेंट की बैग को लेकर बम का आतंक फैल गया. पुलिस व बम निरोधी दस्ते ने घटनास्थल पर जाकर बैग से बाल बरामद किये.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola