आइपीएस अधिकारी ऋषिकेश मीणा सस्पेंड

Updated:
विज्ञापन

आइएएस पत्नी ने लगाया था उत्पीड़न का आरोप कोलकाता : शादीशुदा होने के बावजूद दूसरी महिलाओं से संबंध रखने, विरोध करने पर आइएएस पत्नी को पीटने और जान से मारने की धमकी देने के आरोपी आइपीएस अधिकारी ऋषिकेश मीणा को निलंबित कर दिया गया है. ऋषिकेश इंटेलिजेंस ब्यूरो के स्पेशल सुपरिंटेंडेंट के पद पर कार्यरत […]

विज्ञापन

आइएएस पत्नी ने लगाया था उत्पीड़न का आरोप

कोलकाता : शादीशुदा होने के बावजूद दूसरी महिलाओं से संबंध रखने, विरोध करने पर आइएएस पत्नी को पीटने और जान से मारने की धमकी देने के आरोपी आइपीएस अधिकारी ऋषिकेश मीणा को निलंबित कर दिया गया है. ऋषिकेश इंटेलिजेंस ब्यूरो के स्पेशल सुपरिंटेंडेंट के पद पर कार्यरत थे.

पत्नी डॉ अर्चना ने उनके खिलाफ राज्य सचिवालय नवान्न भवन में गृह सचिव वासुदेव बनर्जी से शिकायत की थी. उन्होंने ससुर व तीन ननदों के खिलाफ भी उत्पीड़न का मामला दर्ज कराया था. प्राथमिक जांच में मीणा पर लगे आरोप कुछ हद तक सही पाये गये हैं. जिसके आधार पर उन्हें सस्पेंड किया गया है. मीणा की पत्नी डॉ अर्चना सामाजिक व पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग में कमिश्नर हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola