सुचित्रा सेन की सेहत में सुधार नहीं

Updated:
विज्ञापन

कोलकाता : 23 दिसंबर से अस्पताल में भरती अभिनेत्री सुचित्रा सेन की हालत चिंताजनक बनी हुई है. शनिवार को उनके स्वास्थ्य से संबंधित अफवाहें दिन भर फैलती रहीं. उनके स्वास्थ्य में दिन में सुधार का कोई लक्षण नहीं दिखा. कमजोरी व सांस संबंधी दिक्कतों के कारण उनकी स्थिति गंभीर बनी रही. डॉक्टरों ने बताया कि […]

विज्ञापन

कोलकाता : 23 दिसंबर से अस्पताल में भरती अभिनेत्री सुचित्रा सेन की हालत चिंताजनक बनी हुई है. शनिवार को उनके स्वास्थ्य से संबंधित अफवाहें दिन भर फैलती रहीं. उनके स्वास्थ्य में दिन में सुधार का कोई लक्षण नहीं दिखा. कमजोरी व सांस संबंधी दिक्कतों के कारण उनकी स्थिति गंभीर बनी रही.

डॉक्टरों ने बताया कि श्वसन तंत्र के संक्रमण से जूझ रहीं 82 वर्षीय अदाकारा खतरे से बाहर नहीं हैं, क्योंकि श्वसन संबंधी परेशानी बनी हुई है. भोजन की बेहद कम खुराक से वह काफी कमजोर हो गयी हैं. दोपहर को अस्पताल की ओर से जारी एक मेडिकल बुलेटिन में कहा गया है कि वह बाहर से दी जानेवाली कृत्रिम श्वांस को पहले से बेहतर ढंग से स्वीकार कर पा रही हैं.

उनकी चिंताजनक स्थिति को देखते हुए बेटी मुनमुन सेन एवं उनकी दोनों बेटियां राइमा व रिया सेन समेत सभी रिश्तेदार दिन भर अस्पताल में रहीं. खबर पाकर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी भी शाम को अस्पताल पहुंचीं. हालांकि, तब डॉक्टरों ने यह राहत की खबर सुनायी कि उनकी स्थिति में थोड़ा सुधार देखी जा रहा है.

उनके रक्त में ऑक्सीजन की मात्र में भी सुधार हुआ है एवं उनके श्वांस की गति भी लगभग सामान्य है. वहां मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा कि सुचित्रा सेन की स्थिति की खबर से हम सब बेहद चिंतित हैं. उनका पूरा परिवार भी बेहद परेशान है. हम सभी उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना करते हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola