आम आदमी की जिंदगी की जद्दोजहद पर बनी फिल्म रॉयल बंगाल टाइगर
कोलकाता : ‘ए वेन्सडे’ नाम की सुपरहिट फिल्म बना चुके निर्देशक नीरज पांडेय अब ‘रॉयल बंगाल टाइगर’ नाम की एक फिल्म बनाने की तैयारी में हैं. ‘रॉयल बंगाल टाइगर’ में रोजमर्रा की जिंदगी की जद्दोजहद से जूझ रहे आम आदमी की दास्तां बयान की जायेगी. ‘रॉयल बंगाल टाइगर’ में बांग्ला फिल्मों के सुपरस्टार जीत और […]
कोलकाता : ‘ए वेन्सडे’ नाम की सुपरहिट फिल्म बना चुके निर्देशक नीरज पांडेय अब ‘रॉयल बंगाल टाइगर’ नाम की एक फिल्म बनाने की तैयारी में हैं. ‘रॉयल बंगाल टाइगर’ में रोजमर्रा की जिंदगी की जद्दोजहद से जूझ रहे आम आदमी की दास्तां बयान की जायेगी.
‘रॉयल बंगाल टाइगर’ में बांग्ला फिल्मों के सुपरस्टार जीत और प्रख्यात अभिनेता अबीर चटर्जी पहली बार एक साथ नजर आयेंगे. जीत ने बताया : मैं ‘ए वेन्जडे’ के पहले से नीरज को जानता हूं. मैं काफी लंबे समय से उनके साथ काम करना चाहता था. ‘रॉयल बंगाल टाइगर’ आम आदमी, उसकी रोजमर्रा की समस्याओं की कहानी है.
उन्होंने कहा : रॉयल बंगाल टाइगर पूरी मसाला फिल्म है, जिससे दर्शक आईने में खुद को देख सकेंगे. ‘रॉयल बंगाल टाइगर’ का निर्देशन राजेश गांगुली करेंगे. नीरज और वायकॉम 18 द्वारा निर्मित ‘रॉयल बंगाल टाइगर’ 31 जनवरी को रिलीज होगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










