बाथरूम में लगाया कैमरा

Updated:
विज्ञापन

कोलकाता: अपने मकान में पेइंग गेस्ट रखने व उनके बाथरूम में कैमरा लगा कर लड़कियों की अश्लील तसवीर देखने के आरोप में भवानीपुर थाने की पुलिस ने पेइन गेस्ट हाउस के मालिक को गिरफ्तार किया है. आरोपी का नाम हरिंदर सिंह देवल है. घटना भावनीपुर इलाके के राम मोहन रोड की है. आरोपी को पुलिस […]

विज्ञापन

कोलकाता: अपने मकान में पेइंग गेस्ट रखने व उनके बाथरूम में कैमरा लगा कर लड़कियों की अश्लील तसवीर देखने के आरोप में भवानीपुर थाने की पुलिस ने पेइन गेस्ट हाउस के मालिक को गिरफ्तार किया है. आरोपी का नाम हरिंदर सिंह देवल है. घटना भावनीपुर इलाके के राम मोहन रोड की है. आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है.

22 वर्षीय पीड़िता ने पुलिस को बताया कि तीन मंजिली इमारत के तीसरी व दूसरी मंजिल पर हरिंदर का परिवार रहता है. ग्राउंड फ्लोर में मकान मालिक युवतियों को कमरा पेइन गेस्ट के तौर पर किराये पर देता था. बाथरूम के लिए बनी पानी की टंकी में वह खुद पानी भरा करता था. कुछ दिनों पहले उसे मकान मालिक की हरकतों व उसके द्वारा की जानी वाली बातों पर युवती को शक हो रहा था.

एक दिन अपने कमरे के बाथरूम के अंदर दीवार की साइड में टंकी के पास रखा एक यंत्र उसे दिखा. आसपास के कुछ लोगों को वहां बुला कर उस यंत्र की जांच करायी. इसके बाद वहां कैमरा लगा होने का खुलासा हुआ. युवती ने इसकी शिकायत भवानीपुर थाने में दर्ज करायी.

पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी मकान मालिक को गिरफ्तार कर लिया. पूछताछ में उसने बताया कि बाथरूम में कैमरा लगा कर इसके ऊपरी फ्लोर में लगे टीवी में वह लड़कियों की लाइव अश्लील तसवीरें देखा करता था. कुछ स्टील फोटो भी बना रखा था. आरोपी को मंगलवार को अदालत में पेश करने पर उसे जमानत मिल गयी. ज्ञात हो कि इसके पहले भी गरफा इलाके में इसी तरह महिला के कमरे में दूरबीन लगा कर उसकी अश्लील तसवीर देखने के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार किया गया था.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola