सीआइडी करेगी विस्फोट की जांच

Updated:
विज्ञापन

कोलकाता: मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के उत्तर बंगाल के दौरे से पहले राज्य सरकार वहां सुरक्षा व्यवस्था को और बेहतर करने में जुट गयी है. जलपाईगुड़ी में हुए बम विस्फोट को गंभीरता से लेते हुए सरकार ने घटना की जांच का जिम्मा सीआइडी को सौंप दिया है. मामले की जांच के लिए सीआइडी की एक विशेषज्ञ […]

विज्ञापन

कोलकाता: मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के उत्तर बंगाल के दौरे से पहले राज्य सरकार वहां सुरक्षा व्यवस्था को और बेहतर करने में जुट गयी है. जलपाईगुड़ी में हुए बम विस्फोट को गंभीरता से लेते हुए सरकार ने घटना की जांच का जिम्मा सीआइडी को सौंप दिया है. मामले की जांच के लिए सीआइडी की एक विशेषज्ञ टीम जलपाईगुड़ी भी पहुंच गयी है और मामले की जांच में जुट गयी है. सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, सीआइडी की टीम ने घटनास्थल का दौरा किया और घटना के संबंध में विस्तृत रिपोर्ट ली.

गौरतलब है कि 26 दिसंबर को जलपाईगुड़ी के पहाड़पुर में एक टिफिन बॉक्स में हुए बम विस्फोट में छह लोगों की मृत्यु हुई थी और नौ लोग घायल हुए थे. घटना के दूसरे दिन सुबह ही फॉरेंसिक टीम वहां पहुंच गयी थी और वहां विस्फोट करने के लिए बनाये गये बम का नमूना एकत्रित किया था. फॉरेंसिक टीम ने इस संबंध में अपनी प्राथमिक जांच में बताया है कि बम बनाने के लिए प्रभावशाली विस्फोटक का प्रयोग किया गया था.

वहीं, मामले की जांच कर रही टीम के मुताबिक, घटना में कामतापुर लिबरेशन ऑर्गेनाइजेशन (केएलओ) व कामतापुर पीपुल्स पार्टी (केपीपी) का नाम सामने आया है. इस मामले में पुलिस ने केपीपी के कई नेताओं को गिरफ्तार भी किया है. अब राज्य सरकार ने मामले की जांच के लिए सीआइडी को भी इससे जोड़ दिया है. पुलिस व सीआइडी मिल कर इस मामले की जांच करेगी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola