सुचित्रा सेन के स्वास्थ्य में मामूली सुधार
कोलकाता: महान अभिनेत्री सुचित्रा सेन की बीमारी से परेशान उनके लाखों प्रशंसकों के लिए अच्छी खबर यह है कि पिछले दिन के मुकाबले उनकी तबीयत थोड़ी बेहतर है. उनका ब्लड प्रेशर व हृदय गति सभी सामान्य रहा. अस्पताल सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार शनिवार को 82 वर्षीय अभिनेत्री अपने बेड पर कई बार उठी […]
कोलकाता: महान अभिनेत्री सुचित्रा सेन की बीमारी से परेशान उनके लाखों प्रशंसकों के लिए अच्छी खबर यह है कि पिछले दिन के मुकाबले उनकी तबीयत थोड़ी बेहतर है. उनका ब्लड प्रेशर व हृदय गति सभी सामान्य रहा. अस्पताल सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार शनिवार को 82 वर्षीय अभिनेत्री अपने बेड पर कई बार उठी और बैठीं. उनकी सेहत में सुधार का सबसे बड़ा प्रमाण यह देखने को मिला कि उन्होंने स्वाभाविक रूप से नाश्ता भी किया. डय़ूटी पर तैनात नर्सो से उन्होंने बात कर इधर-उधर की जानकारी भी ली. बेलव्यू नर्सिग होम के प्रदीप टंडन ने बताया कि हम काफी आशावादी हैं.
फेफड़े का संक्रमण काफी हद तक काबू में है. इसके बावजूद डॉक्टरों की एक टीम उनकी स्थिति पर लगातार नजर रखे हुए है. श्री टंडन ने बताया कि उनकी सबसे बड़ी समस्या फेफड़े का संक्रमण है. इसलिए बीच-बीच में उन्हें सांस लेने में दिक्कत होने लगती है, जिससे हृदय तंत्र पर दबाव बढ़ जाता है. श्री टंडन के अनुसार इलाज का उनके शरीर पर अच्छा असर पड़ रहा है. अगर यह स्थिति बनी रही तो जल्द ही वह ठीक हो जायेंगी. इस उम्र में स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव देखने को मिलता ही है. सुचित्रा की नातिन अभिनेत्री राइमा सेन ने भी यह खुशखबरी दी है कि उनकी नानी की हालत अच्छी है.
राइमा ने शनिवार को ट्वीट किया कि मेरी नानी पहले से बेहतर हैं. आपकी प्रार्थनाओं के लिए धन्यवाद. उनके लिए प्रार्थना करते रहें. शुक्रवार को सुचित्रा सेन की तबीयत फिर से बिगड़ गयी थी. खबर पाकर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी भी उन्हें देखने अस्पताल गयी थीं. इसके साथ ही सुचित्रा की बेटी अभिनेत्री मुनमुन सेन और राइमा व रिया भी रात भर अस्पताल में रहीं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










