तापमान बढ़ा, पर फिर लौटेगी ठंड
कोलकाता : वर्ष के अंत में ठंड भले ही सामान्य से थोड़ी कम हो गयी हो, मौसम विभाग के मुताबिक एक बार फिर महानगरवासी ठंड का आनंद ले सकेंगे. रविवार को शहर का न्यूनतम तापमान 14.7 डिग्री रहा. यह सामान्य से एक डिग्री अधिक है. अगले कुछ दिन तक भी तापमान के इसी के आसपास […]
कोलकाता : वर्ष के अंत में ठंड भले ही सामान्य से थोड़ी कम हो गयी हो, मौसम विभाग के मुताबिक एक बार फिर महानगरवासी ठंड का आनंद ले सकेंगे. रविवार को शहर का न्यूनतम तापमान 14.7 डिग्री रहा. यह सामान्य से एक डिग्री अधिक है. अगले कुछ दिन तक भी तापमान के इसी के आसपास मंडराने की संभावना है.
हालांकि ठंड की अनुभूति इस दौरान भी होती रहेगी. मौसम विभाग का कहना है कि कोहरे के कारण तापमान में इजाफा हो रहा है. कोलकाता व आसपास के इलाकों में कोहरे की चादर के कारण इसमें बढ़ोतरी हुई है.
इसके अलावा पश्चिम बंगाल व उत्तर बंगाल के विभिन्न जिलों में भी कोहरे का साम्राज्य है. विभाग का कहना है कि उत्तरी हवाओं के राज्य में प्रवेश में बाधा आने के कारण भी ठंड नहीं बढ़ रही है. लेकिन जल्द ही हालात बदल जायेंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










