केएलओ का पूर्व कर्मी गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन

जलपाईगुड़ी : जिले के पहाड़पुर में हुए बम विस्फोट मामले में बड़ी सफलता हासिल करते हुए पुलिस ने कामतापुरी लिबरेशन ऑर्गेनाइजेशन (केएलओ) के पूर्व कर्मी चंदन राय को रविवार को गिरफ्तार किया. चंदन राय को मयनागुड़ी के आमबाड़ी इलाके से गिरफ्तार किया गया है. उसे कोर्ट में पेश करने पर अदालत ने उसे 10 दिन […]

विज्ञापन

जलपाईगुड़ी : जिले के पहाड़पुर में हुए बम विस्फोट मामले में बड़ी सफलता हासिल करते हुए पुलिस ने कामतापुरी लिबरेशन ऑर्गेनाइजेशन (केएलओ) के पूर्व कर्मी चंदन राय को रविवार को गिरफ्तार किया. चंदन राय को मयनागुड़ी के आमबाड़ी इलाके से गिरफ्तार किया गया है. उसे कोर्ट में पेश करने पर अदालत ने उसे 10 दिन की पुलिस रिमांड में भेजने का निर्देश दिया.

उधर, सोमवार को कामतापुरी पीपुल्स पार्टी के जलपाईगुड़ी विभागीय आयुक्त के दफ्तर के सामने विरोध प्रदर्शन कार्यक्रम को देखते हुए जिला प्रशासन ने धारा 144 लागू कर दिया है. सोमवार से ही जलपाईगुड़ी के विभिन्न इलाकों में दो कंपनी सीआरपीएफ को तैनात करने का फैसला लिया गया है.

दैनिक मजदूरी का काम करने वाला चंदन राय ने पुलिस से पूछताछ में केएलओ से संपर्क पर इनकार किया है. चंदन का कहना है कि पुलिस ने उसे घर से थाने बुलाया, वहां उसे गिरफ्तार किया गया. रविवार की शाम सर्किट हाउस में संवाददाताओं से बातचीत करते हुए जिला पुलिस अधीक्षक अमित जवालगी ने बताया कि जांच के दौरान चंदन राय का नाम सामने आया.

उसके बाद ही उसे गिरफ्तार किया गया. उन्होंने कहा कि इस मामले की जांच सही दिशा में चल रही है. घटनास्थल से जो नमूने संग्रह किये गये थे, उस बारे में जल्द ही रिपोर्ट मिल जायेगी. दूसरी ओर केपीपी नेता अतुल राय ने कहा कि सीआरपीएफ उतार कर उनके आंदोलन का दमन नहीं किया जा सकता है. उन्होंने साफ कर दिया कि सोमवार को उनका आंदोलन होकर रहेगा, भले ही सरकार ने धारा 144 जारी किया हो.

क्या कहा पुलिस अधीक्षक ने

पुलिस अधीक्षक ने कहा कि साइकिल बम विस्फोट के सिलसिले में कुछ लोगों को हिरासत में लिया गया और विस्फोट में उनकी भूमिका का पता लगाने के लिए पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है.

बम विस्फोट में कामतापुरी लिबरेशन ऑर्गेनाइजेशन (केएलओ) की भूमिका को लेकर पुलिस अधीक्षक ने टिप्पणी करने से इनकार कर दिया. केएलओ पर इस विस्फोट को अंजाम देने का संदेह है. 1993 में गठित हुआ उग्रवादी संगठन केएलओ उत्तर बंगाल के छह जिलों और निचले असम के कुछ इलाकों को मिलाकर एक अलग कामतापुरी राज्य के लिए संघर्ष करता रहा है.

छह लोग मारे गये

गौरतलब है कि गुरुवार को जलपाईगुड़ी जिले के पहाड़पुर में बजरापाड़ा पुल पर हुए विस्फोट में छह लोगों की मौत हो गयी थी. चलती साइकिल पर रखे बम में विस्फोट हो गया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola