जलपाईगुड़ी बम विस्फोट मामले में एक गिरफ्तार: पुलिस अधीक्षक
जलपाईगुड़ी (पश्चिम बंगाल):जलपाईगुड़ी में गुरुवार को हुए साइकिल बम विस्फोट के मामले में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है. इस हमले में छह लोग मारे गए थे. एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने आज यह जानकारी दी.पुलिस अधीक्षक अमित पी जवाल्गी ने बताया कि विस्फोट के मामले में चंदन रॉय नाम के एक व्यक्ति को […]
जलपाईगुड़ी (पश्चिम बंगाल):जलपाईगुड़ी में गुरुवार को हुए साइकिल बम विस्फोट के मामले में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है. इस हमले में छह लोग मारे गए थे. एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने आज यह जानकारी दी.पुलिस अधीक्षक अमित पी जवाल्गी ने बताया कि विस्फोट के मामले में चंदन रॉय नाम के एक व्यक्ति को जलापाईगुड़ी जिले के मोयनागुड़ी इलाके से गिरफ्तार किया गया. पुलिस अधीक्षक ने कहा कि साइकिल बम विस्फोट के सिलसिले में कुछ लोगों को हिरासत में लिया गया और विस्फोट में उनकी भूमिका का पता लगाने के लिए पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है.
जवाल्गी ने कहा, ‘‘विस्फोट के मामले में जांच सही दिशा में बढ़ रही है और हम मामले को सुलझाने के लिए सभी एजेंसियों से मदद ले रहे हैं.’’बम विस्फोट में कामतापुर लिबरेशन ऑर्गेनाइजेशन (केएलओ) की भूमिका को लेकर पुलिस अधीक्षक ने टिप्पणी करने से इनकार कर दिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










