सांसद बनी, तब अंगरेजी नहीं बोल पाती थी : ममता

Updated:
विज्ञापन

कोलकाता: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने शुक्रवार को राजारहाट में सेंट जेवियर्स कॉलेज के दूसरे कैंपस के उद्घाटन समारोह में कहा कि 1991 में जब वह पहली बार सांसद बनीं तो अंग्रेजी नहीं बोल सकती थीं. उस समय उनको अंग्रेजी बोलना बिल्कुल ही नहीं आता था. उस समय उनके पास किताब खरीदने तक […]

विज्ञापन

कोलकाता: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने शुक्रवार को राजारहाट में सेंट जेवियर्स कॉलेज के दूसरे कैंपस के उद्घाटन समारोह में कहा कि 1991 में जब वह पहली बार सांसद बनीं तो अंग्रेजी नहीं बोल सकती थीं. उस समय उनको अंग्रेजी बोलना बिल्कुल ही नहीं आता था. उस समय उनके पास किताब खरीदने तक के पैसे नहीं थे. उनके युवावस्था के दिनों में शिक्षा तक पहुंच सीमित थी. उन्हें कानून एवं बीएड की डिग्री हासिल करने में संघर्ष करना पड़ा. इसलिए मुख्यमंत्री बनने के बाद उन्होंने सबसे पहले यहां शिक्षा क्षेत्र का विकास करना ही अपना लक्ष्य रखा है.

उनकी सरकार आने के बाद से यहां छह नये यूनिवर्सिटी, 45 कॉलेज व 3500 नये स्कूल की स्थापना का कार्य शुरू कर दिया है और अगले दो वर्षो में इन सब पर कार्य पूरा हो जायेगा. उन्होंने कहा कि बांकुड़ा में भी विश्वविद्यालय बनाने का प्रस्ताव है, जिसे अनुमति प्रदान करने के लिए राज्यपाल के पास आवेदन भेज दिया गया है. गौरतलब है कि सेंट जेवियर्स कॉलेज को प्रस्तावित विश्वविद्यालय के लिए मुख्यमंत्री ने पहले ही 17 एकड़ जमीन सब्सिडी दर पर दे चुकीं हैं.

इसके बाद भी मुख्यमंत्री ने कहा कि अगर उसे ज्यादा सहायता की जरूरत होगी तो वह कोष जुटाने के लिए अपनी पेंटिंग बेच देंगी. उन्होंने कॉलेज प्रबंध को सुझाव देते हुए कहा कि सेंट जेवियर कॉलेज को एक मेडिकल कॉलेज भी शुरू करना चाहिए.इसके लिए राज्य सरकार हर संभव मदद करेगी. उन्होंने कहा कि एक दिन पूरे देश से लोग कोलकाता में अच्छी शिक्षा हासिल करने आयेंगे और इसे पूरा करने के लिए सेंट जेवियर हमें उस राह पर ले जा सकता है.

सेंट जेवियर्स कॉलेज के शिलान्यास समारोह के बाद मुख्यमंत्री इको-पार्क पहुंची और वहां एक सरकारी कार्यक्रम में हिस्सा लिया. इको-पार्क में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने विश्व बांग्ला हाट, चिल्ड्रेंस इको- पार्क, फ्लोटिंग म्यूजिकल फाउंटेन, बटर फ्लाई गार्डेन, प्ले एरिया, बंबू गार्डेन, फ्रुट गार्डेन, फूड कोर्ट, फॉर्मल गार्डेन, अड्डा जोन, ग्रास लैंड, टी गार्डेन, मास्क गार्डेन व इको आइलैंड का उद्घाटन किया. इसके साथ मुख्यमंत्री ने यहां वैक्स म्यूजियम का शिलान्यास किया. इस उद्घाटन समारोह के बाद यहां बांग्ला फिल्म ‘ चांदेर पहाड़’ की स्पेशल स्क्रिीनिंग की गयी, इस मौके पर फिल्म के अभिनेता देव मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola