नौ फरवरी की ब्रिगेड रैली की तैयारी में जुटा वाम मोरचा
कोलकाता: वाममोरचा नौ फरवरी की बिग्रेड रैली की तैयारी में जुट गया है. इसके साथ ही तृणमूल नेतृत्ववाली सरकार पर आरोप लगाया कि उन लोगों को सभा करने की अनुमति नहीं दी जा रही है. वाममोरचा के अध्यक्ष विमान बसु ने गुरुवार को माकपा राज्य कार्यालय अलीमुद्दीन स्ट्रीट में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में बताया कि […]
कोलकाता: वाममोरचा नौ फरवरी की बिग्रेड रैली की तैयारी में जुट गया है. इसके साथ ही तृणमूल नेतृत्ववाली सरकार पर आरोप लगाया कि उन लोगों को सभा करने की अनुमति नहीं दी जा रही है.
वाममोरचा के अध्यक्ष विमान बसु ने गुरुवार को माकपा राज्य कार्यालय अलीमुद्दीन स्ट्रीट में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में बताया कि 31 दिसंबर को दक्षिण अफ्रीका के पूर्व राष्ट्रपति नेल्सन मंडेला की याद में एक सभा का आयोजन किया जाना था, लेकिन इसकी अनुमति नहीं मिली. अब यह सभा छह जनवरी को होगी. उन्होंने कहा कि राज्य सरकार गणतांत्रिक व्यवस्था पर विश्वास नहीं करती है तथा उन लोगों को सभा करने की अनुमति नहीं दी जाती है. जनतांत्रिक अधिकारों का हनन हो रहा है.
उन्होंने कहा कि नौ फरवरी को ब्रिगेड सभा का आह्वान किया गया है. सेना से अनुमति सहित एफिडेफिट जमा दिये जा चुके हैं. राज्य सरकार को भी पत्र भेजा गया है. उन्होंने कहा कि मूल्य वृद्धि, बिगड़ी कानून व्यवस्था की स्थिति सहित अन्य मुद्दों के समर्थन में तीन जनवरी से तीन फरवरी तक सभी जिलों में सभा होगी.
उद्योग मंत्री को हटाये जाने पर किया कटाक्ष
श्री बसु ने राज्य के उद्योग मंत्री पार्थ चटर्जी से उनके विभाग छीने जाने पर कटाक्ष करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री विभिन्न सभाओं में कह रही हैं कि 100 फीसदी काम हुए हैं. उद्योग के क्षेत्र में निवेश करने वालों का तांता लग गया है. निवेशकों की लंबी सूची दी जा रही है, अगर ऐसी स्थिति है, तो फिर यह क्यों कहा गया है कि उद्योग मंत्री उद्योगपतियों को आकर्षित करने में असफल रहे हैं और उन्हें उद्योग विभाग से हटा दिया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










