चिदंबरम से मिले मुकुल राय

Updated:
विज्ञापन

कोलकाता: आर्थिक मदद की मांग पर तृणमूल कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव मुकुल राय ने केंद्रीय वित्त मंत्री पी चिदंबरम से मुलाकात की. दोनों के बीच लगभग 20 मिनट तक बैठक चली. राज्य के वित्त मंत्री अमित मित्र चिदंबरम के साथ शुक्रवार को बैठक करेंगे. बैठक के बाद श्री राय ने बताया कि पिछले 21 अक्तूबर […]

विज्ञापन

कोलकाता: आर्थिक मदद की मांग पर तृणमूल कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव मुकुल राय ने केंद्रीय वित्त मंत्री पी चिदंबरम से मुलाकात की. दोनों के बीच लगभग 20 मिनट तक बैठक चली. राज्य के वित्त मंत्री अमित मित्र चिदंबरम के साथ शुक्रवार को बैठक करेंगे.

बैठक के बाद श्री राय ने बताया कि पिछले 21 अक्तूबर को राज्य की अवहेलना करने तथा आर्थिक सहायता की मांग पर पार्टी के सांसदों ने पी चिदंबरम के साथ बैठक की थी.

बैठक में श्री चिदंबरम ने प्रधानमंत्री के साथ बात करने का आश्वासन दिया था. इसी संबंध में यह मुलाकात हुई. उन्होंने कहा कि इस संबंध में केंद्रीय वित्त मंत्रलय को कुछ जानकारी चाहिए थी.

उन्होंने वह जानकारी दी. जबकि सूत्रों का कहना है कि केंद्रीय संस्था प्रवर्तन निदेशालय द्वारा सारधा मामले में तृणमूल सांसदों से पूछताछ को लेकर दोनों के बीच बातचीत हुई है. तृणमूल कांग्रेस के निलंबित सांसद कुणाल घोष ने पूछताछ के दौरान तृणमूल के कई नेताओं के नाम का खुलासा किया है.

उन नेताओं से निदेशालय पूछताछ कर सकता है, हालांकि श्री राय ने दावा किया कि इस संबंध में श्री चिदंबरम से उनकी कोई बातचीत नहीं हुई.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola