लिफ्ट में गड़बड़ के कारण ममता को करना पड़ा एक घंटा इंतजार
कोलकाता : राज्य के अस्थाई 15 मंजिले सचिवालय ‘नबाना’ की लिफ्ट में गड़बड़ी के कारण मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को आज एक घंटा इंतजार करना पड़ा. बनर्जी सुबह 11 बजकर 45 मिनट पर हावड़ा जिले में स्थित ‘नबाना’ पहुंचीं जहां कर्मचारी सामान्य लिफ्ट के आगे लाइन लगाकर खड़े थे. विशेष रुप से धीमी गति के संचालन […]
कोलकाता : राज्य के अस्थाई 15 मंजिले सचिवालय ‘नबाना’ की लिफ्ट में गड़बड़ी के कारण मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को आज एक घंटा इंतजार करना पड़ा.
बनर्जी सुबह 11 बजकर 45 मिनट पर हावड़ा जिले में स्थित ‘नबाना’ पहुंचीं जहां कर्मचारी सामान्य लिफ्ट के आगे लाइन लगाकर खड़े थे. विशेष रुप से धीमी गति के संचालन के लिए यह लिफ्ट बनायी गयी है क्योंकि नबाना एक समय में कपड़ा फैक्टरी हुआ करता था.
कर्मचारियों की लाइन आज सामान्य दिन के मुकाबले बहुत ज्यादा लंबी थी क्योंकि एक सामान्य लिफ्ट खराब थी.
इस भवन में मुख्यमंत्री का कार्यालय सबसे उपर के मंजिल में है. ऐसे में कर्मचारियों की समस्या को देखते हुए उन्होंने सभी को वीवीआईवी लिफ्ट इस्तेमाल करने की अनुमति दे दी और खुद भूतल पर एक घंटा इंतजार किया.
उन्होंने लिफ्ट की मरम्मत करने वाले विभाग को भी काम जल्दी खत्म करने को कहा. पीडब्ल्यूडी सचिव इंदेवर पांडे ने कहा, ‘‘चूंकि नबाना के लिफ्ट वास्तव में सामान ढ़ोने के लिए बनाए थे इसलिए उनकी गति बहुत धीमी है.’’भवन में पांच लिफ्ट हैं. दो वीवीआईपी और तीन कर्मचारियों के लिए. प्रत्येक लिफ्ट में एकबार में 12 लोग आ सकते हैं. राज्य सरकार भवन के लिफ्ट को तेज गति का बनाने के लिए जर्मन तकनीक की मदद ले रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










