मछली पालन को लेकर संघर्ष,दो की मौत
बारासात : उत्तरी 24 परगना जिले के नोजडेपुर गांव में मछली पालन को लेकर दो गुटों के बीच हुये संघर्ष में दो व्यक्तियों की मौत हो गयी और पांच अन्य घायल हो गये. पुलिस ने बताया कि नोजडेपुर के तलाबों में मछली पालन को लेकर दो गुटों के बीच तकरार हुयी. यह तकरार संघर्ष में […]
बारासात : उत्तरी 24 परगना जिले के नोजडेपुर गांव में मछली पालन को लेकर दो गुटों के बीच हुये संघर्ष में दो व्यक्तियों की मौत हो गयी और पांच अन्य घायल हो गये. पुलिस ने बताया कि नोजडेपुर के तलाबों में मछली पालन को लेकर दो गुटों के बीच तकरार हुयी. यह तकरार संघर्ष में बदल गया और दोनों गुटों ने एक-दूसरे पर आग्नेयास्त्रों का इस्तेमाल किया जिसमें दो लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी.
दोनों की पहचान नोफेर अली मुल्ला और जमशेद मुल्ला के तौर पर की गयी है. पुलिस ने बताया कि पांच घायलों में से तीन लोगों को गोली लगी है और उन्हें कोलकाता के अस्पताल में भर्ती कराया गया है. उन्होंने बताया कि इस सिलसिले में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है और वरिष्ठ पुलिस अधिकारी घटनास्थल पर पहुंच गये हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










