कोलाघाट में सांपों का मेला

Updated:
विज्ञापन

हल्दिया: सांप का नाम सुनते ही रोंगटे खड़े हो जाते हैं. इस डर को दूर करने व सांप से संबंधित जागरूकता बढ़ाने के लिए 150 वर्षो से कोलाघाट के सूलनी गांव में मनसा पूजा पर सूलनी सांप मेले का आयोजन होता है. इस वर्ष सांप का यह मेला शुक्रवार से शुरू हुआ. शनिवार को इसका […]

विज्ञापन

हल्दिया: सांप का नाम सुनते ही रोंगटे खड़े हो जाते हैं. इस डर को दूर करने व सांप से संबंधित जागरूकता बढ़ाने के लिए 150 वर्षो से कोलाघाट के सूलनी गांव में मनसा पूजा पर सूलनी सांप मेले का आयोजन होता है.

इस वर्ष सांप का यह मेला शुक्रवार से शुरू हुआ. शनिवार को इसका समापन होने पर भी मूल मेला सोमवार तक चलेगा. मेले में विभिन्न जिलों से लगभग 50-60 प्रजातियों के सांपों को लेकर सपेरे हाजिर हुए.

मेला देखने के लिए दूसरे जिलों से भी आम लोगों की भीड़ इकट्ठी हुई. मेले के आयोजक स्वरूप पात्र ने बताया कि सांप देखने पर आम लोग उसे मारने दौड़ते हैं, लेकिन सांप भी हमारे पर्यावरण का एक हिस्सा है. इसलिए पर्यावरण की रक्षा के लिए सांप के संबंध में जागरूकता फैलाना जरूरी है. छोटे बच्चे उसे देख कर आतंकित न हो जायें, इसके लिए उन्हें भी जागरूक करने की जरूरत है. सभी नियमों का पालन कर के ही मेले का आयोजन किया जाता है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola