सारदा घोटाला:ईडी को मिली देबजानी की सात दिन की हिरासत
कोलकाता : सारदा समूह की कार्यकारी निदेशक देबजानी मुखर्जी को आज प्रवर्तन निदेशालय ने हिरासत में लिया.सारदा समूह ने चिटफंड योजनाओं में लाखों निवेशकों को कथित तौर पर चूना लगाया था. देबजानी के वकील अनिर्बान गुहा ठकुरता ने कहा कि प्रवर्तन निदेशालय को धन शोधन अधिनियम की धारा 3 और 4 के तहत देबजानी को […]
कोलकाता : सारदा समूह की कार्यकारी निदेशक देबजानी मुखर्जी को आज प्रवर्तन निदेशालय ने हिरासत में लिया.सारदा समूह ने चिटफंड योजनाओं में लाखों निवेशकों को कथित तौर पर चूना लगाया था. देबजानी के वकील अनिर्बान गुहा ठकुरता ने कहा कि प्रवर्तन निदेशालय को धन शोधन अधिनियम की धारा 3 और 4 के तहत देबजानी को एक अक्तूबर तक सात दिन की हिरासत में सौंपा गया.
देबजानी इससे पहले न्यायिक हिरासत में थी. सारदा समूह के अध्यक्ष सुदीप्त सेन की करीबी सहायक देबजानी को उनके साथ ही इस साल अप्रैल में सोनमर्ग से गिरफ्तार किया गया था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










