जया, मीरा समेत 52 सांसद कुष्ठरोग से जुड़े भेदभाव को दूर करने की कोशिश करेंगे

Updated:
विज्ञापन

कोलकाता : लोक सभा अध्यक्ष मीरा कुमार और राज्य सभा सांसद जया बच्चन समेत 52 सांसदों ने कुष्ठरोग के मरीजों के साथ होने वाले भेदभाव को समाप्त करने के लिए हाथ मिलाया हैं. कुष्ठरोग से भारत को मुक्त करने के लिए बनाए गए सांसदों के फोरम के संयोजक और तृणमूल कांग्रेस के सांसद दिनेश त्रिवेदी […]

विज्ञापन

कोलकाता : लोक सभा अध्यक्ष मीरा कुमार और राज्य सभा सांसद जया बच्चन समेत 52 सांसदों ने कुष्ठरोग के मरीजों के साथ होने वाले भेदभाव को समाप्त करने के लिए हाथ मिलाया हैं. कुष्ठरोग से भारत को मुक्त करने के लिए बनाए गए सांसदों के फोरम के संयोजक और तृणमूल कांग्रेस के सांसद दिनेश त्रिवेदी ने कहा कि उनका लक्ष्य इस रोग से जुड़े भेदभाव को समाप्त करना है.

उन्होंने कहा, ‘‘ हम इस विषय में विशेषज्ञ नहीं है लेकिन हमारा काम कुष्ठरोग से पीड़ित मरीजों के साथ होने वाला भेद-भाव समाप्त करना है. ’’त्रिवेदी से यहां संवाददाताओं से कहा कि जया की मदद से वे उनके पति और बॉलीवुड मेगास्टार अमिताभ बच्चन को एक विज्ञापन में हिस्सा लेने के लिए मनाने की कोशिश कर रहे हैं जिसके जरिए कुष्ठरोगियों की दुर्दशा को दिखाया जा सके.

त्रिवेदी ने कहा, ‘‘ हम इस संबंध में जागरकता फैलाने और भेदभाव रोकने के लिए विज्ञापन तैयार करने की योजना बना रहे हैं. हमने जया से पूछा है कि वह इसमें अपने पति को शामिल क्यों नहीं करती?’’ दोनों सदनों के 52 सांसदों के पैनल का गठन इस वर्ष की शुरुआत में किया गया था.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola