मानवाधिकार का हुआ हनन
कोलकाता: कलकत्ता विश्वविद्यालय के अधीन राजाबाजार साइंस कॉलेज के छात्रों द्वारा घेराव किये जाने पर कलकत्ता विश्वविद्यालय के कुलपति सुरंजन दास ने तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की है. उन्होंने कहा है कि घेराव से प्राध्यापकों व अतिथियों के मानवाधिकार हनन हुआ. राज्य मानवाधिकार आयोग प्राय: स्वत: संज्ञान लेता है. इस मामले पर भी राज्य मानवाधिकार आयोग […]
कोलकाता: कलकत्ता विश्वविद्यालय के अधीन राजाबाजार साइंस कॉलेज के छात्रों द्वारा घेराव किये जाने पर कलकत्ता विश्वविद्यालय के कुलपति सुरंजन दास ने तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की है. उन्होंने कहा है कि घेराव से प्राध्यापकों व अतिथियों के मानवाधिकार हनन हुआ. राज्य मानवाधिकार आयोग प्राय: स्वत: संज्ञान लेता है. इस मामले पर भी राज्य मानवाधिकार आयोग संज्ञान ले.
कलकत्ता विश्वविद्यालय के वीसी श्री दास व यादवपुर विश्वविद्यालय के प्रो वीसी सिद्धार्थ दत्त ने सोमवार को राजभवन में राज्यपाल एमके नारायणन से मुलाकात की तथा उन्हें राजाबाजार साइंस कॉलेज व यादवपुर विश्वविद्यालय के घेराव की घटना की पूरी जानकारी दी. राज्यपाल ने छात्रों द्वारा घेराव को दुर्भाग्यपूर्ण करार दिया. श्री दास ने कहा कि सभी के जनतांत्रिक नियम-कानून होते हैं. नियम का उल्लंघन सही नहीं है. कोई भी शिक्षण संस्थान पुलिस की मदद से नहीं चलाया जा सकता है. कई वर्षो से कलकत्ता विश्वविद्यालय में इस तरह की घटना नहीं घटी थी.
उन्होंने कहा कि राज्यपाल ने शीघ्र बैठक बुलायी है. इस बैठक में कुछ नियम बनाये जायेंगे. उन्होंने कहा कि कुछ लोगों की कुछ मांग हो ही सकती है, लेकिन कोई कानून हाथ में नहीं ले सकता है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










