ट्रायल रुम में गोपनीय कैमरा तो नहीं!

Updated:
विज्ञापन

सिलीगुड़ी: महानगरों में तो आये दिन अखबरों में खबर छपती है कि एक मॉल के ट्रायल रूम में पिन होल कैमरा पाया गया है, तो किसी होटल के बाथरूम में कैमरे मिले हैं. जहां से युवतियों के एमएमएस बनाने का काम चल रहा था. सिलीगुड़ी में भी दुष्कर्म की बात हो या युवतियों के साथ […]

विज्ञापन

सिलीगुड़ी: महानगरों में तो आये दिन अखबरों में खबर छपती है कि एक मॉल के ट्रायल रूम में पिन होल कैमरा पाया गया है, तो किसी होटल के बाथरूम में कैमरे मिले हैं. जहां से युवतियों के एमएमएस बनाने का काम चल रहा था. सिलीगुड़ी में भी दुष्कर्म की बात हो या युवतियों के साथ छेड़खानी की खबरें आती रहती हैं. ऐसे ही खबर मिली है कि शहर के कई मॉलों के ट्रायल रूम व होटलों के बाथरूम में पिन होल कैमरें लगाने की खबर आ रही हैं. जहां से युवतियों के एमएमएस बनाये जा रहे हैं.

पर अभी तक पुलिस इसकी खुलासा नहीं कर पायी हैं. पर आम लोगों को ट्रायल रूम में कपड़ें ट्रायल करने के पहले सावधानी बरतनी चाहिए. नहीं तो कब किसका एमएमएस बन जाये पता ही नहीं चलेगा. ऐसे ही होटलाें के बाथरूम में भी सावधानी बरते. पैसे कमाने की चक्कर में लोग एमएमएस बनाने तक का सहारा ले रहे हैं.

इसलिए इन जगहों में जब भी जाये पूरी सावधानी बरतें. इस संबंध में पूछने पर सिलीगुड़ी के पुलिस आयुक्त के जयरमन ने कहा कि ऐसे मामले तो मुम्बई, दिल्ली, कोलकाता जैसे महानगरों में आये हैं. पर सिलीगुड़ी में ऐसी कोई खबर नहीं मिली हैं. पर पुलिस इसकी जांच करेगी. ऐसी कोई खबर है तो पुलिस कार्रवाई करेगी. उन्होंने कहा कि ऐसे लोगों को किसी हाल में बख्शा नहीं जायेगा.

कैसे लगायें कैमरे का पता
सबसे पहले जब आप ट्रायल रूम के सामने पहुंचे तो अपने मोबाइल फोन से एक कॉल कर के इस बात की जानकारी कर ले की आप के फोन से कॉल हो रहा हैं. इसके बाद ट्रायल रूम में जाये, अंदर जाते ही अपनी ड्रेस के ट्रायल करने से पहले फिर से एक कॉल करे. यदि कॉल नहीं हो तो इसका मतलब ट्रायल रूम में गोपनीय कैमरे लगे हैं. ऐसा फाइबर ऑप्टिकल केबल के द्वारा मोबाइल के सिंग्नल ट्रान्सफर को बाधित करने की वजह से होता हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola