86 पूजा स्पेशल ट्रेनें

Updated:
विज्ञापन

कोलकाता: पूजा की छुट्टियों में पूर्व रेलवे की ओर से 86 पूजा स्पेशल ट्रेनें चलायी जायेंगी. इनमें छह जोड़ी कोलकाता व आनंद विहार के बीच चलेंगी. नौ जोड़ी सियालदह व नयी दिल्ली के बीच, 17 जोड़ी आसनसोल व पटना के बीच, चार जोड़ी कोलकाता व न्यू जलपाईगुड़ी के बीच और सात जोड़ी सियालदह व पूरी […]

विज्ञापन

कोलकाता: पूजा की छुट्टियों में पूर्व रेलवे की ओर से 86 पूजा स्पेशल ट्रेनें चलायी जायेंगी. इनमें छह जोड़ी कोलकाता व आनंद विहार के बीच चलेंगी. नौ जोड़ी सियालदह व नयी दिल्ली के बीच, 17 जोड़ी आसनसोल व पटना के बीच, चार जोड़ी कोलकाता व न्यू जलपाईगुड़ी के बीच और सात जोड़ी सियालदह व पूरी स्टेशनों के बीच चलेंगी.

03125/03126 कोलकाता-आनंद विहार वीकली सुपर फास्ट स्पेशल (वाया डानकुनी) कोलकाता और आनंद विहार से क्रमश: शनिवार व रविवार को पांच अक्तूबर व 10 नवंबर के बीच चेलेंगी. 03113/03114 सियालदह-नयी दिल्ली सुपर फास्ट स्पेशल (वाया डानकुनी) सियालदह व नयी दिल्ली स्टेशनों से क्रमश: शुक्रवार व शनिवार को चार अक्तूबर से 30 नवंबर के बीच चलेंगी. 03511/03512 आसनसोल-पटना बाइ-वीकली स्पेशल आसनसोल व पटना स्टेशनों से शनिवार व रविवार को पांच अक्तूबर से 30 नवंबर के बीच चलेंगी.

03129/03130 कोलकाता- न्यू जलपाईगुड़ी वीकली स्पेशल कोलकता और न्यू जलपाईगुड़ी स्टेशनों से क्रमश: बुधवार व गुरुवार को नौ से 31 अक्तूबर के बीच चलेंगी. 03101/03102 सियालदह-पुरी वीकली सुपरफास्ट स्पेशल रविवार को छह अक्तूबर से 17 नवंबर को चलेंगी. 44,376 अतिरिक्त बर्थ व 15,300 अतिरिक्त सीट सृजित होगी. बुकिंग 27 अगस्त से शुरू होगी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola