मदर टेरेसा के जन्म दिवस पर ममता ने दी श्रद्धांजलि
कोलकाता : पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने आज मदरा टेरेसा के 103 वें जन्म दिवस के मौके पर राज्य सचिवालय में एक कार्यक्रम में उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की. रायटर्स बिल्डिंग में मदर की एक तस्वीर पर ममता ने पुष्पहार अर्पित किया. ममता ने कहा कि आज की दुनिया में जब हम चारों ओर […]
कोलकाता : पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने आज मदरा टेरेसा के 103 वें जन्म दिवस के मौके पर राज्य सचिवालय में एक कार्यक्रम में उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की. रायटर्स बिल्डिंग में मदर की एक तस्वीर पर ममता ने पुष्पहार अर्पित किया.
ममता ने कहा कि आज की दुनिया में जब हम चारों ओर इतना ज्यादा कष्ट देखते हैं, ऐसे में हमें दीन दुखियों के आंसू पोंछने के लिए खुद को अवश्य ही मदर के विचारों के प्रति समर्पित करना चाहिए. उन्होंने कहा कि मदर शांति, भाईचारा और मानवता की सेवा तथा खासतौर पर बेसहारा एवं सर्वाधिक गरीबों के लिए देवदूत थी. मिशनरीज ऑफ चैरिटी की सुपिरयर जनरल सिस्टर प्रेमा, नन और बच्चे भी इस मौके पर उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










