सारधा कांडः तृणमूल भवन में अब लिखित चिट्ठी भेजने की तैयारी मे सीबीआइ

-कोलकाता ब्यूरो-कोलकाताः सारधा कांड की जांच के सिलसिले में सीबीआइ के अधिकारियों द्वारा गुरुवार को तृणमूल भवन में फोन करने को लेकर जन्मे तर्क-वितर्क के माहौल को देखते हुए अब सीबीआइ अधिकारी तृणमूल के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुब्रत बख्शी को लिखित पत्र भेज कर अपने सवालों का जवाब मांगने की तैयारी कर रहे है. सीबीआइ सूत्रों […]
-कोलकाता ब्यूरो-
कोलकाताः सारधा कांड की जांच के सिलसिले में सीबीआइ के अधिकारियों द्वारा गुरुवार को तृणमूल भवन में फोन करने को लेकर जन्मे तर्क-वितर्क के माहौल को देखते हुए अब सीबीआइ अधिकारी तृणमूल के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुब्रत बख्शी को लिखित पत्र भेज कर अपने सवालों का जवाब मांगने की तैयारी कर रहे है.
सीबीआइ सूत्रों के मुताबिक गुरुवार को सुब्रत बख्शी के मोबाइल में सीबीआइ के तरफ से फोन किया गया था, फोन पर संपर्क ��हीं होने के कारण तृणमूल भवन में फोन कर उनसे बात करने की इच्छा जाहिर की गयी. जिसे लेकर वितर्क की सृष्टि हुई. इसके बाद अब उन्हें पत्र भेजकर जानकारी मांगने की तैयारियां शुरू कर दी गयी. सोमवार दोपहर तक उन्हें पत्र भेज दिया जायेगा.
अधिकारियों का कहना है कि सारधा कांड की जांच में ऐसे सबूत उनके हाथ लगे है, जिससे स्पष्ट होता है कि सुदीप्त सेन ने सारधा घोटाले के रुपये का एक हिस्सा तृणमूल के पार्टी फंड में विभिन्न समय में दान दिया था. कुछ नगदी रुपये व कुछ रुपये पेंटिंग खरीद कर पार्टी फंड में दान दिया गया. इसकी विस्तृत जानकारी के लिए सीबीआइ की तरफ से तृणमूल से उसके आय व्यय का हिसाब मांगा जा रहा है. पत्र में वर्ष 2011-12 से लेकर वर्ष 2013-14 तक के बीच पार्टी के सभी तरह के आय की जानकारी देने को कहा जायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










