पश्चिम बंगाल में तीन वर्षीय बच्ची के साथ बलात्कार

कृष्णानगर (पश्चिम बंगाल) : पश्चिम बंगाल में एक 71 वर्षीय नन के साथ बलात्कार की घटना के एक हफ्ते बाद राज्य के नादिया जिले में एक तीन वर्षीय बच्ची के साथ कथित तौर पर बलात्कार किया गया है. पुलिस ने आज बताया कि जिले के कालीगंज थाने के अंतर्गत आने वाले घुरुलिया गांव में एक […]
कृष्णानगर (पश्चिम बंगाल) : पश्चिम बंगाल में एक 71 वर्षीय नन के साथ बलात्कार की घटना के एक हफ्ते बाद राज्य के नादिया जिले में एक तीन वर्षीय बच्ची के साथ कथित तौर पर बलात्कार किया गया है. पुलिस ने आज बताया कि जिले के कालीगंज थाने के अंतर्गत आने वाले घुरुलिया गांव में एक 18 वर्षीय युवक ने अपने पडोस की बच्ची को चॉकलेट का लालच दिया और अपने साथ एक स्थान पर ले गया,
जहां कल अपराह्न उसके साथ कथित तौर पर बलात्कार किया. बच्ची ने अपनी मां को घटना के बारे में बताया और उन्होंने कल रात पुलिस में शिकायत दर्ज कराई. बच्ची को मेडिकल टेस्ट के लिए कृष्णानगर के अस्पताल में लाया गया है. पुलिस ने बताया कि आरोपी को उसी इलाके में स्थित उसके मामा के घर से आज गिरफ्तार कर लिया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




