तृणमूल कांग्रेस नेता की हत्या
सूरी : पश्चिम बंगाल के बीरभूम जिले में भीमगढ़ रेलवे स्टेशन के पास आज मोटरसाइकिल सवार दो बंदूकधारियों ने गोली मारकर तृणमूल कांग्रेस के एक नेता को गंभीर रुप से घायल कर दिया. पुलिस अधीक्षक मुरलीधर ने कहा कि बंदूकधारियों ने एक विद्यालय के कर्मचारी एवं तृणमूल कांग्रेस नेता अशोक घोष (50) का उस समय […]
सूरी : पश्चिम बंगाल के बीरभूम जिले में भीमगढ़ रेलवे स्टेशन के पास आज मोटरसाइकिल सवार दो बंदूकधारियों ने गोली मारकर तृणमूल कांग्रेस के एक नेता को गंभीर रुप से घायल कर दिया.
पुलिस अधीक्षक मुरलीधर ने कहा कि बंदूकधारियों ने एक विद्यालय के कर्मचारी एवं तृणमूल कांग्रेस नेता अशोक घोष (50) का उस समय पीछा किया और उन्हें गोली मार दी जब वह एक मोटरसाइकिल पर जा रहे थे. घोष ट्रेन पकड़ने के लिए रेलवे स्टेशन जा रहे थे.
उन्होंने बताया कि तत्काल सभी पुलिस थानों को अलर्ट कर दिया गया और दोनों हमलावरों को बर्दवान जिले की सीमा से सटे पंडवेश्वर से गिरफ्तार कर लिया गया. उन्होंने बताया कि घोष को अस्पताल में मृत घोषित कर दिया गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










