19 व 20 को बस हड़ताल
कोलकाता: बस का किराया बढ़ाने की मांग को लेकर ज्वाइंट काउंसिल ऑफ बस सिंडिकेट ने 19 और 20 अगस्त को 48 घंटे की बस हड़ताल की धमकी दी है. ज्वाइंट काउंसिल ऑफ बस सिंडिकेट के महासचिव साधन दास ने बताया कि लगभग डेढ़ वर्ष पहले बस के किराये में वृद्धि हुई है. किराये में वृद्धि […]
कोलकाता: बस का किराया बढ़ाने की मांग को लेकर ज्वाइंट काउंसिल ऑफ बस सिंडिकेट ने 19 और 20 अगस्त को 48 घंटे की बस हड़ताल की धमकी दी है. ज्वाइंट काउंसिल ऑफ बस सिंडिकेट के महासचिव साधन दास ने बताया कि लगभग डेढ़ वर्ष पहले बस के किराये में वृद्धि हुई है. किराये में वृद्धि के बाद नौ बार डीजल की कीमत में इजाफा हुआ है, लेकिन किराया वृद्धि नहीं की गयी.
बसों को चलाने में बस मालिकों को नुकसान का सामना करना पड़ रहा है. नुकसान की वजह से विभिन्न रूटों में लगभग 30 फीसदी बसें बंद हो गयी हैं. उन्होंने कहा कि इस संबंध में राज्य के परिवहन मंत्री मदन मित्र के साथ भी बातचीत हुई थी, लेकिन राज्य सरकार की ओर से आश्वासन देने के सिवाय कोई कदम नहीं उठाया गया.
उन्होंने बताया कि बस किराया में वृद्धि की बात से ही लोग हल्ला-गुल्ला मचाना शुरू कर देते हैं. इधर, डीजल व बस के उपकरणों की कीमत में लगातार इजाफा हो रहा है. ऐसी स्थिति में वे लोग घाटे में बस नहीं चला सकते हैं. यह पूछे जाने पर कि क्या वे लोग इस संबंध में राज्य सरकार से बातचीत करेंगे, उन्होंने कहा कि वे लोग राज्य सरकार से बातचीत करने के लिए हर समय तैयार हैं, लेकिन हर बार किराया वृद्धि में राजनीतिक फैसला लिया जाता है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










