फिर बुजुर्ग महिला बनी शिकार

Updated:
विज्ञापन

कोलकाता: दक्षिण कोलकाता के घरों में अकेली रहनेवाली बुजुर्ग महिलाओं को लूटने का सिलसिला जारी है. गुरुवार दोपहर को फिर पाटुली के केंदुआ मेन रोड इलाके में बदमाशों ने डकैती की वारदात को अंजाम दिया. बुजुर्ग महिला के अकेले रहने का अनुमान लगा कर छह बदमाश घर में घुसे थे, लेकिन उसका छोटे बेटा घर […]

विज्ञापन

कोलकाता: दक्षिण कोलकाता के घरों में अकेली रहनेवाली बुजुर्ग महिलाओं को लूटने का सिलसिला जारी है. गुरुवार दोपहर को फिर पाटुली के केंदुआ मेन रोड इलाके में बदमाशों ने डकैती की वारदात को अंजाम दिया. बुजुर्ग महिला के अकेले रहने का अनुमान लगा कर छह बदमाश घर में घुसे थे, लेकिन उसका छोटे बेटा घर में था, जिसे देखते ही बदमाशों ने रिवाल्वर के बट से घायल कर दिया. इसके बाद दस मिनट तक लूटपाट करने के बाद लाखों रुपये के गहने व सामान लेकर सभी फरार हो गये. घटना की शिकायत के बाद पाटुली थाने के अधिकारियों के अलावा कोलकाता पुलिस के डकैती विभाग की टीम भी मामले की छानबीन कर रही है.

क्या था मामला : संयुक्त पुलिस आयुक्त (अपराध) पल्लव कांति घोष ने बताया कि केंदुआ मेन रोड में एक बहुमंजिली मकान के चौथे तल्ले पर कानन ढाली (56) अपने दो बच्चे रोनित व तमाल के अलावा बहू सोमा ढाली के साथ रहती है. गुरुवार दोपहर दो बजे अचानक छह बदमाश कानन के फ्लैट में आ घुसे और कानन से आलमारी की चाभी लेकर लूटपाट करने लगे. उस समय कानन के अलावा उनका छोटा बेटा रोनित फ्लैट में मौजूद था. रोनित ने डकैती का विरोध किया तो रिवाल्वर के बट से उसके सिर पर वार कर उसे घायल कर दिया. इसके बाद वे घर से आठ भरी सोना, एक लैपटॉप और चार हजार नगदी लेकर फरार हो गये.

शक के घेरे में कारीगर : कानन के बड़े बेटे तमाल का अप्रैल में विवाह हुआ था. इसके लिये उनके घर में फर्नीचर और घर रिपेयरिंग का काम हुआ था. इसमें काम करने के लिए कई मजदूर उनके घर में आये थे. गुरुवार को जिन छह डकैतों ने घर में लूटपाट की उनमें से एक बदमाश उन्हीं मजदूरों में से एक था. रोनित उसे देखते ही पहचान गया. पुलिस उस बदमाश के हुलिये की जानकारी हासिल कर उनकी तलाश कर रही है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola