राज्यपाल ने की मीरा की प्रशंसा

Updated:
विज्ञापन

कोलकाता: राज्यपाल एमके नारायणन ने राज्य चुनाव आयोग की आयुक्त मीरा पांडे की जमकर प्रशंसा की है. राज्य चुनाव आयुक्त को लिखे एक पत्र में श्री नारायणन ने पंचायत चुनाव के संतोषजनक तरीके से संपन्न कराने का पूरा श्रेय मीरा पांडे को दिया है. अपने पत्र में उन्होंने लिखा कि विभिन्न हलको में पंचायत चुनाव […]

विज्ञापन

कोलकाता: राज्यपाल एमके नारायणन ने राज्य चुनाव आयोग की आयुक्त मीरा पांडे की जमकर प्रशंसा की है. राज्य चुनाव आयुक्त को लिखे एक पत्र में श्री नारायणन ने पंचायत चुनाव के संतोषजनक तरीके से संपन्न कराने का पूरा श्रेय मीरा पांडे को दिया है. अपने पत्र में उन्होंने लिखा कि विभिन्न हलको में पंचायत चुनाव को लेकर आशंका जतायी जा रही थी. लेकिन सभी आशंकाओं को श्रीमती पांडे ने अपनी निष्ठा, लगन आदि से प्रशंसा में बदल दिया. राज्य के इतिहास में इतने वृहद आकार का चुनाव पहले कभी नहीं हुआ था. उन्होंने कहा कि इस बार पंचायत चुनाव संतोषजनक तरीके से हुए.

मीरा का बचाव कर रहे राज्यपाल : भाजपा
उधर, राज्यपाल के इस विचार से प्रदेश भाजपा सहमत नहीं है. प्रदेश भाजपा अध्यक्ष राहुल सिन्हा ने कहा कि पंचायत चुनाव में चौथे चरण के मतदान के बाद भाजपा प्रतिनिधि राज्यपाल से मिले थे और उनसे शिकायत की थी कि वादे के बावजूद पंचायत चुनाव शांतिपूर्ण तरीके से नहीं हो रहे हैं.

श्री सिन्हा ने कहा कि इसपर राज्यपाल ने श्रीमती पांडे का ही पक्ष लेते हुए कहा था कि राज्य सरकार के असहयोग के बावजूद वह बेहतर काम कर रही हैं. श्री सिन्हा ने कहा कि भले ही राज्यपाल ने मीरा पांडे की प्रशंसा की हो, लेकिन वह उनसे सहमत नहीं हैं. ऐसा लगता है कि राज्यपाल, राज्य चुनाव आयुक्त का बचाव करने की कोशिश कर रहे हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola