तृणमूल सरकार पर बरसे विमान
कोलकाता: तृणमूल सरकार नहीं चलेगी,क्योंकि यह लोकतंत्र की हत्या कर रही है. यह बात राज्य में वाम मोरचा के चेयरमैन विमान बसु ने बुधवार को कही. वह बंगाल में लोकतंत्र की रक्षा और वामपंथियों पर हो रहे कथित हमलों के खिलाफ आयोजित रैली में शरीक हुए थे. मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और तृणमूल सरकार पर कटाक्ष […]
कोलकाता: तृणमूल सरकार नहीं चलेगी,क्योंकि यह लोकतंत्र की हत्या कर रही है. यह बात राज्य में वाम मोरचा के चेयरमैन विमान बसु ने बुधवार को कही. वह बंगाल में लोकतंत्र की रक्षा और वामपंथियों पर हो रहे कथित हमलों के खिलाफ आयोजित रैली में शरीक हुए थे. मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और तृणमूल सरकार पर कटाक्ष करते हुए उन्होंने आरोप लगाया कि राज्य में लोकतंत्र की स्थिति दिनों दिन बिगड़ती जा रही है, साथ ही विपक्षी दलों के नैतिक अधिकारों का हनन किया जा रहा है. वाम मोरचा की ओर से धर्मतला से कॉलेज स्क्वायर तक निकाली रैली में राज्य में विधानसभा के विपक्ष के नेता डॉ सूर्यकांत मिश्र, रॉबिन देव, सुजय चक्रवर्ती व अन्य मौजूद थे.
रैली की समाप्ति के बाद कॉलेज स्क्वायर में आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए विमान बसु ने कहा कि बंगाल में लोकतंत्र पर मंडराते खतरे को रोकने के लिए राज्यभर में वामपंथियों की ओर से रैली निकाली गयीं व जनसभाएं हुई. उन्होंने आरोप लगाया कि पंचायत चुनाव में पूरी तरह से धांधली हुई है. पंचायत चुनाव के लिए छह हजार वामपंथी उम्मीदवारों को नामांकन पत्र जमा करने नहीं दिया गया. उन्हें वामपंथी उम्मीदवारों को धमकाने का सिलसिला जारी रहा. बूथों पर कब्जा किये जाने के अलावा मतगणना के दौरान पोलिंग सेंटर में बैलेट बॉक्स पर जबरन कब्जा करने की घटना सामने आयी. पंचायत चुनाव के दौरान करीब 19 से ज्यादा वामपंथी कार्यकर्ताओं की हत्या करने का उन्होंने दावा किया.
उन्होंने आरोप लगाया कि इसके जिम्मेदार तृणमूल कार्यकर्ता हैं. आरोप के मुताबिक वामपंथी नेताओं को झूठे मामलों में फंसाकर जेल भेजा जा रहा है जबकि तृणमूल नेता खुलेआम हिंसा को बढ़ावा दे रहें हैं. उन्होंने वामपंथियों को आह्वान किया कि राज्य में लोकतंत्र की रक्षा के लिए उन्हें ही सामने आना होगा. साथ ही तृणमूल सरकार को चेतावनी दी कि यदि राज्य के हालात नहीं सुधरे तो वामपंथी व्यापक आंदोलन से पीछे नहीं हटेंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










