मानवाधिकार आयोग ने दिये कटवा कांड की जांच के आदेश
कोलकाता: राज्य मानवाधिकार आयोग ने कटवा कांड का संज्ञान लेते हुए मामले की जांच के आदेश दिये हैं. पुलिस अधीक्षक को चार हफ्ते के भीतर रिपोर्ट देने का आयोग ने निर्देश दिया है. पुलिस जांच में अविश्वास जताते हुए मानवाधिकार आयोग में दो शिकायतकर्ताओं ने चिट्ठी दी थी. इसके बाद ही आयोग ने यह फैसला […]
कोलकाता: राज्य मानवाधिकार आयोग ने कटवा कांड का संज्ञान लेते हुए मामले की जांच के आदेश दिये हैं. पुलिस अधीक्षक को चार हफ्ते के भीतर रिपोर्ट देने का आयोग ने निर्देश दिया है. पुलिस जांच में अविश्वास जताते हुए मानवाधिकार आयोग में दो शिकायतकर्ताओं ने चिट्ठी दी थी. इसके बाद ही आयोग ने यह फैसला लिया.
क्या है मामला
गौरतलब है कि रविवार तड़के बर्दवान के कटवा में बदमाशों ने दो बहनों से दुष्कर्म में नाकाम होने पर उनके भाई की गोली मार कर हत्या कर दी थी. बहनों को बचाते वक्त गणोश मुमरू नामक युवक की मौके पर ही मौत हो गयी थी.
घटना में पुलिस निष्क्रियता का भी आरोप लगा था. शिकायत के आधार पर मामले का संज्ञान लेते हुए राज्य मानवाधिकार आयोग ने जांच का आदेश दिया. बर्दवान के पुलिस अधीक्षक को जांच करने का आदेश आयोग ने दिया है. उल्लेखनीय है कि मामले में अभी तक कोई गिरफ्तारी नहीं हो सकी है. राज्य महिला आयोग में भी मामले की शिकायत दोनों बहनों ने की है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










