ePaper

नाबालिग के साथ बलात्कार, आरोप में पादरी गिरफ्तार

Updated at : 05 Feb 2015 12:33 AM (IST)
विज्ञापन
नाबालिग के साथ बलात्कार, आरोप में पादरी गिरफ्तार

चिंसुडा (पश्चिम बंगाल) : हुगली के एक आश्रय गृह में रहने वाली 16 साल की बच्ची के साथ करीब एक महिने तक कथित रूप से बलात्कार करने और उसे प्रताडित करने के आरोप में पादरी को गिरफ्तार किया गया है. एक गैर सरकारी संगठन की ओर से की गयी शिकायत के अनुसार, ‘गुरप भस्तारा क्रिश्चन […]

विज्ञापन

चिंसुडा (पश्चिम बंगाल) : हुगली के एक आश्रय गृह में रहने वाली 16 साल की बच्ची के साथ करीब एक महिने तक कथित रूप से बलात्कार करने और उसे प्रताडित करने के आरोप में पादरी को गिरफ्तार किया गया है. एक गैर सरकारी संगठन की ओर से की गयी शिकायत के अनुसार, ‘गुरप भस्तारा क्रिश्चन होम’ से ताल्लुक रखने वाला पादरी पिछले एक महिने से नाबालिग बच्ची को कथित रूप से प्रताडित और उसके साथ बलात्कार कर रहा था.

पीडिता करीब एक साल से इसी ‘होम’ में रह रही थी. पुलिस ने बताया कि आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर कल रात उसे गिरफ्तार कर लिया गया. सब-डिविजनल अधिकारी सदर, सुदीप सरकार ने बताया कि मामले की जांच करने के लिए पुलिस अधिकारी को आज ‘होम’ भेजा गया था.

गिरफ्तार पादरी को आज स्थानीय अदालत में पेश किया गया जिसने उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया. इसब बीच नाबालिग बच्ची को इसी जिले के सरकारी आश्रय गृह में भेज दिया गया है. पश्चिम बंगाल के सामाजिक कल्याण विभाग के अधिकारियों ने ह्यहोमह्ण पहुंचकर पीडिता और वहां के अन्य लोगों से पूछताछ की.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola