अपहृत जहाज के कैप्टन का परिवार सुरक्षा को लेकर फिक्रमंद

Updated:
विज्ञापन

कोलकाता : पश्चिम अफ्रीकी राष्ट्र गैबन के समुद्र तट से अपहृत तुर्की जहाज के चालक दल के सदस्यों को वापस लाने के लिए विदेश मंत्रालय से तत्काल कदम उठाने का अनुरोध करते हुए जहाज के कैप्टन के परिजनों ने आज कहा कि उन्हें सदस्यों की सुरक्षा को लेकर फिक्र है.जहाज के कैप्टन शिशिर वाही की […]

विज्ञापन

कोलकाता : पश्चिम अफ्रीकी राष्ट्र गैबन के समुद्र तट से अपहृत तुर्की जहाज के चालक दल के सदस्यों को वापस लाने के लिए विदेश मंत्रालय से तत्काल कदम उठाने का अनुरोध करते हुए जहाज के कैप्टन के परिजनों ने आज कहा कि उन्हें सदस्यों की सुरक्षा को लेकर फिक्र है.जहाज के कैप्टन शिशिर वाही की बेटी रिचा वाही ने कहा, ‘‘हमें अपने पिता और चालक दल के अन्य सदस्यों की हिफाजत को लेकर फिक्र है. गत रविवार से हम अपने पिता से संपर्क स्थापित नहीं कर सके हैं.’’ शिशिर वाही कोलकाता के अलीपुर इलाके के निवासी हैं.

रिचा ने कहा, ‘‘हमारे शुभचिंतक और कंपनी के अधिकारी विदेश मंत्रालय के साथ संपर्क में हैं. हमें उम्मीद है कि वे चालक दल के सभी सदस्यों को वापस लाने के लिए जरुरी कदम उठाएंगे.’’तेल वाहक जहाज एमवी कॉटन का अपहरण गैबन के समुद्र तट के पास से संदिग्ध जलदस्युओं ने कर लिया था. इस पर चालक दल के 24 भारतीय सदस्य सवार थे.जहाजरानी महानिदेशालय के अधिकारियों ने घटना की पुष्टि की लेकिन कहा कि और जानकारी का इंतजार है. कंपनी के अधिकारियों ने इस बात की पुष्टि नहीं की है कि संदिग्ध जलदस्युओं ने किसी तरह की फिरौती की मांग की है या नहीं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola