मां-बाप की हत्या कर कब्र खोदी
कोलकाता: शायद ही उस मां-बाप ने कभी सोचा होगा कि उनका बेटा ही उनकी मौत का कारण बनेगा और हत्या के बाद घर के पास उनकी कब्र खोद डालेगा. ठाकुरपुकुर इलाके में घटी ऐसी घटना ने सबके रोंगटे खड़े कर दिये. पुलिस ने ठाकुरपुकुर रोड स्थित मकान से आरोपी बेटे शोभन सरकार (37) को उस […]
कोलकाता: शायद ही उस मां-बाप ने कभी सोचा होगा कि उनका बेटा ही उनकी मौत का कारण बनेगा और हत्या के बाद घर के पास उनकी कब्र खोद डालेगा. ठाकुरपुकुर इलाके में घटी ऐसी घटना ने सबके रोंगटे खड़े कर दिये. पुलिस ने ठाकुरपुकुर रोड स्थित मकान से आरोपी बेटे शोभन सरकार (37) को उस वक्त गिरफ्तार कर लिया जब वह मृत मां-बाप के शव को कब्र में दफनाने की कोशिश कर रहा था. आरोपी को मंगलवार को अदालत में पेश किया गया जहां से उसे पुलिस हिरासत में भेज दिया गया.
कब और कैसे घटी घटना
संयुक्त पुलिस आयुक्त (अपराध) पल्लव कांति घोष ने बताया कि प्राथमिक जांच के बाद पता चला कि हत्या सोमवार की रात नौ से 10 बजे के आसपास हुई. घर के दूसरे तल्ले पर शोभन की मां ऊषा रानी सरकार (65) बैठी हुई थीं.
आरोप के मुताबिक, धारदार हथियार से शोभन ने उनके गले पर वार किया. लहूलुहान होकर मां फर्श पर गिर पड़ीं. उसके पिता परेश चंद्र सरकार (78) पहले तल्ले पर टीवी देख रहे थे. पीछे से पिता पर भी धारदार हथियार से हमला कर आरोपी ने उन्हें भी मौत की नींद सुला दी. पुलिस के मुताबिक, हत्या के बाद आरोपी ने घर पर साग-भात खाया और कई घंटे लाश के सामने पड़ा रहा. बाद में आरोपी ने अपने मां-बाप के शव को बोरे में बांध दिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










