कम दर पर 22 से मछली बेचेगा निगम

Updated:
विज्ञापन

कोलकाता: मछली की कीमत पर काबू पाने व सही कीमत पर लोगों को उपलब्ध कराने के लिए कोलकाता नगर निगम 22 जुलाई से शहर के विभिन्न मार्केटों में मछली बेचेगा. राज्य सरकार के निर्देश पर निगम यह कदम उठा रहा है. मछली बेचने के लिए निगम ने अपने 24 मार्केटों का चयन किया था. पर […]

विज्ञापन

कोलकाता: मछली की कीमत पर काबू पाने व सही कीमत पर लोगों को उपलब्ध कराने के लिए कोलकाता नगर निगम 22 जुलाई से शहर के विभिन्न मार्केटों में मछली बेचेगा. राज्य सरकार के निर्देश पर निगम यह कदम उठा रहा है. मछली बेचने के लिए निगम ने अपने 24 मार्केटों का चयन किया था. पर 22 जुलाई से केवल सात मार्केटों पार्क सर्कस मार्केट, बेहला मार्केट, रामलाल मार्केट, बांसद्रोणी मार्केट, गरियाहाट मार्केट, मानिकतला वीआइपी मार्केट व उल्टाडांगा मार्केट में किफायती कीमत पर मछली बेची जायेगी. बाकी 18 मार्केटों में 29 जुलाई से निगम मछली बेचने का सिलसिला शुरू होगा.

मार्केट विभाग के मेयर परिषद सदस्य तारक सिंह ने बताया कि हमारा मकसद लाभ कमाना नहीं, बल्कि लोगों को व्यवसायियों की लूट से बचाना है. मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के निर्देश पर जिस तरह हम लोगों ने बाजार से कम कीमत पर चिकन बेचना शुरू किया था, उसी तरह कम कीमत पर मछली भी कोलकातावासियों को उपलब्ध करायी जायेगी. बाजार में चिकन की कीमत में हुई गिरावट को देखते हुए बुधवार से निगम द्वारा लगाये गये विशेष स्टॉलों में 126 रुपये प्रति किलो की दर से चिकन बेचा जायेगा.

पिछले सप्ताह विभिन्न मार्केटों में निगम के विशेष स्टॉलों में 3586 किलो चिकन बेचा गया था. पर फल बेचने के बारे में अभी तक कोई निर्णय नहीं लिया गया है. श्री सिंह ने बताया कि फल बेचने के संबंध में हम लोगों को अभी तक सरकार से कोई निर्देश नहीं मिला है. निर्देश मिलने के बाद ही फल बेचने के बारे में फैसला लिया जायेगा. गौरतलब है कि रमजान के महीने में फलों की आसमान छूती कीमत को देखते हुए मुख्यमंत्री ने मछली के साथ-साथ फल भी किफायती कीमत पर बेचने का एलान किया था.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola