खान चौधरी पर कथित तौर पर हमला
मालदा : केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्य मंत्री ए एच खान चौधरी पर पश्चिम बंगाल के मालदा जिला स्थित कलियाचक में कांग्रेस की एक रैली के दौरान हमला किया गया.कांग्रेस सूत्रों ने दावा किया कि जादूपुर क्षेत्र में आयोजित इस रैली में कथित तृणमूल कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने गोलियां चलाईं और बम फेंके. इस रैली […]
मालदा : केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्य मंत्री ए एच खान चौधरी पर पश्चिम बंगाल के मालदा जिला स्थित कलियाचक में कांग्रेस की एक रैली के दौरान हमला किया गया.कांग्रेस सूत्रों ने दावा किया कि जादूपुर क्षेत्र में आयोजित इस रैली में कथित तृणमूल कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने गोलियां चलाईं और बम फेंके. इस रैली में खान चौधरी जारी पंचायत चुनाव में पार्टी के जिला परिषद उम्मीदवार के समर्थन में आयेथे.
सूत्रों ने कहा कि इसमें कोई हताहत नहीं हुआ है. खानचौधरी के सुरक्षाकर्मी उन्हें घटनास्थल से निकाल ले गए. बाद में कलियाचक पुलिस थाने में एक शिकायत दर्ज करायी गई.सम्पर्क किये जाने पर जिला मजिस्ट्रेट जी किरण कुमार ने कहा कि हमलावरों ने नारायणपुर में पार्टी बैठक स्थल के पास फटाखे फोड़े. इस रैली को खान चौधरी को संबोधित करना था. उन्होंने बताया कि इसमें कोई भी घायल नहीं हुआ. इस संबंध में ना तो पुलिस अधीक्षक और ना ही तृणमूल कांग्रेस से ही सम्पर्क हो सका.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










