प्राण के निधन पर ममता ने शोक प्रकट किया

Updated:
विज्ञापन

कोलकाता: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने आज कहा कि प्राण ने हिन्दी फिल्मों में विलेन की भूमिका को संस्थागत किया और उनके निधन से सिनेमा जगत को एक अपूर्णीय क्षति हुई है. ममता ने फेसबुक पर एक पोस्ट में कहा है कि वह हमेशा याद किए जाएंगे और जंजीर, अमर अकबर एंथोनी, मधुमति, […]

विज्ञापन

कोलकाता: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने आज कहा कि प्राण ने हिन्दी फिल्मों में विलेन की भूमिका को संस्थागत किया और उनके निधन से सिनेमा जगत को एक अपूर्णीय क्षति हुई है. ममता ने फेसबुक पर एक पोस्ट में कहा है कि वह हमेशा याद किए जाएंगे और जंजीर, अमर अकबर एंथोनी, मधुमति, कश्मीर की कली, डॉन तथा कई अन्य फिल्मों में अपनी यादगार भूमिका के लिए सराहे जाते रहेंगे.

उन्होंने प्राण को 2013 में दादा साहब फाल्के पुरस्कार और 2001 में पद्म भूषण मिलने को याद करते हुए कहा कि इस अभिनेता ने अपने करियर में सैकड़ों पुरस्कार और प्रशस्ति पत्र प्राप्त किए.ममता ने कहा, ‘‘ईश्वर उनकी आत्मा को शांति दे.’’ गौरतलब है कि कल 93 वर्ष की उम्र में मुंबई के एक उपनगरीय अस्पताल में प्राण का निधन हो गया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola