सारधा कांडः तृणमूल सांसद ने दी धमकी, पार्टी को दिया 72 घंटे का समय
।।अजय विद्यार्थी।। कोलकाताः तृणमूल कांग्रेस के निलंबित सांसद व सारधा चिटफंड मामले में गिरफ्तार कुणाल घोष ने एक खुला पत्र लिख कर तृणमूल कांग्रेस से पार्टी स्तर पर एक जांच आयोग गठित करने की मांग की. उन्होंने दावा किया कि 72 घंटे के अंदर जांच आयोग गठित किया जायेगा. 72 घंटे तक वह कोई बयान […]
।।अजय विद्यार्थी।।
कोलकाताः तृणमूल कांग्रेस के निलंबित सांसद व सारधा चिटफंड मामले में गिरफ्तार कुणाल घोष ने एक खुला पत्र लिख कर तृणमूल कांग्रेस से पार्टी स्तर पर एक जांच आयोग गठित करने की मांग की. उन्होंने दावा किया कि 72 घंटे के अंदर जांच आयोग गठित किया जायेगा. 72 घंटे तक वह कोई बयान नहीं देंगे, लेकिन समय सीमा बीतने के बाद वह सारधा कांड से जुड़े अन्य तृणमूल नेताओं के नाम का खुलासा करेंगे. श्री घोष के पत्र से तृणमूल कांग्रेस के अंदर बेचैनी पैदा कर दी है. उल्लेखनीय है कि श्री घोष ने छह सितंबर को बैंकशाल कोर्ट में बैठ कर पत्र लिखा था, लेकिन जिस तरह से प्रशासन की ओर से उन्हें मीडिया में बयानबाजी से मना किया जा रहा है. उन्होंने यह पत्र जारी किया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










